{"_id":"578e7dec4f1c1b9032c4cfc1","slug":"wife-throttled-up-murder-his-drunken-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी पति से परेशान पत्नी ने पति का गला घोंटकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी पति से परेशान पत्नी ने पति का गला घोंटकर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
जालंधर के नकोदर चौक के पास स्थित मोहल्ला मखदूमपुरा में मंगलवार सुबह पत्नी ने अपने शराबी पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान राज कुमार उर्फ राजू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला आरती को गिरफ्तार कर लिया है।
कमल कपूर गोल्डी ने कहा कि उसका भाई मृतक राजकुमार कुछ महीने पहले दुबई से लौटा था। सोमवार रात उसके भाई और भाभी आरती में झगड़ा हुआ था। उसके भाई ने शराब पी रखी थी। उसने जाकर बीच बचाव भी किया था। कमल ने कहा कि उसने मौके पर जाकर दोनों को शांत करवाया और लौट आया।
सुबह उसे पता चला कि उसकी भाभी ने उसके भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी है। थाना चार के एसएचओ परमजीत सिंह ने कहा कि आरती ने गला घोंट कर अपने पति की हत्या की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर उससे मारपीट करता था।