फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wife Murdered her husband in rewari of Haryana

पति की हत्या कर शव झुग्गी में दफनाया फिर उसी के ऊपर बनाने लगी खाना, वजह भी जान लें

Sat, 27 Apr 2019 11:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 27 Apr 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
Wife Murdered her husband in rewari of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

पति की शराब पीने की आदत से तंग गांव बुढ़पुर में ईंट भट्ठे पर काम करने वाली एक महिला ने गला घोट उसकी हत्या कर झुग्गी में ही गाड़ दिया। मामले का खुलासा शनिवार को छह दिन बाद उस समय हुआ जब झुग्गी से बदबू आने लगी। आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकलवाया और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि राजस्थान के झुंझुनू के गांव सिगनोठ निवासी नरेश पिछले काफी समय से अपनी पत्नी और दो बच्चियों के साथ गांव बुढ़पुर में रहता था और वहीं एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। रविवार रात नरेश शराब पीकर झुग्गी में आया तो पत्नी कमला ने उसे शराब पीने से मना किया। 
विज्ञापन


इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस के अनुसार नरेश ने कमला की पिटाई भी कर दी। कमला ने नरेश को नीचे गिराकर उसका गला घोट हत्या कर दी। कमला ने हत्या के बाद झुग्गी में ही गड्ढा खोद शव दबा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस जगह शव दबाया वहीं बना रही थी खाना
पुलिस के अनुसार किसी को शक न हो इसके लिए आरोपी कमला ने शव दबाने के बाद उस जमीन को समतल कर दिया। उसके ऊपर चूल्हा बनाकर खाना बनाना शुरू कर दिया। जब नरेश के बारे में लोग उससे पूछते तो वह टाल देती कि कहीं गया हुआ है। लेकिन जब उसकी झुग्गी से बदबू आने लगी तो मामले की पोल खुली।


श्रमिकों ने भट्ठा मालिक को इसकी जानकारी दी और भट्ठा मालिक ने शक होने पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने एसडीएम अलका चौधरी, डीएसपी हंसराज की मौजूदगी में जमीन खोदकर शव को निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed