फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wife murdered for opposing illegal relations of Husband

अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी की हत्या, 7 साल पहले हुई थी शादी

Fri, 06 Oct 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Fri, 06 Oct 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
Wife murdered for opposing illegal relations of Husband
पूजा का फाइल फोटो।
हरियाणा के सोनीपत के हनुमान नगर में बुधवार देररात को एक महिला का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। महिला के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी, पति के पड़ोसन से अवैध संबंधों का विरोध करती थी।
विज्ञापन


जिसके चलते उसके पति, पड़ोसी महिला, सास व देवर ने मिलकर उसकी बेटी को फंदे पर लटका कर मार दिया। पुलिस ने महिला के पिता के बयान पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


हनुमान नगर निवासी पूजा (26) का शव बुधवार देररात को उसके घर में फंदे पर लटका मिला। शव को देख सूचना सिटी थाना की ओल्ड चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काठ मंडी- रोहतक निवासी पूजा के पिता राजेंद्र ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उसकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। राजेंद्र ने आरोप लगाया कि पूजा की शादी सात साल पहले हनुमान नगर के देवेंद्र से हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Wife murdered for opposing illegal relations of Husband
कुछ समय से उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। देवेंद्र के पड़ोस की रहने वाली महिला से अवैध संबंध थे। इन्हीं के चलते वह उसकी बेटी को तंग करता था। जब उसकी बेटी ने अवैध संबंधों का विरोध करना शुरू किया तो देवेंद्र, उसकी मां बीरमति, भाई अनुराग व पड़ोस की महिला ने मिलकर उसकी बेटी को फंदे पर लटकाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने राजेंद्र के बयान पर चारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

महिला का शव फंदे पर लटका मिला था। उसके मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। जिस पर चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। 
नरेश कुमार, जांच अधिकारी, ओल्ड चौकी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed