फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   wife murder in firozpur of punjab

फिरोजपुरः मां के साथ मिलकर फंदा लगाकर मार डाली पत्नी, आरोपी पति चरित्र पर करता था संदेह

Sat, 10 Aug 2019 04:23 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 10 Aug 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
wife murder in firozpur of punjab
फाइल फोटो
चरित्र पर शक के चलते एक व्यक्ति ने अपने पारिवारिक सदस्यों की मदद से चुनरी का फंदा लगाकर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति शक करता था कि उसकी पत्नी के किसी व्यक्ति के साथ संबंध हैं, जिस कारण उसकी हत्या कर दी। थाना मक्खू पुलिस ने शनिवार को मृतका के पिता के बयान पर आरोपी पति समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


मृतका किरणदीप कौर (27) के पिता सुखदेव सिंह निवासी काले के उताड़ थाना सदर पट्टी, जिला तरनतारन ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बेटी की शादी आरोपी आत्मा सिंह पुत्र बलवीर सिंह वासी वारस वाला जटां के साथ बीस मार्च 2012 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वाले उसकी बेटी को दहेज के लिए तंग करने लगे थे। इस संबंधी पंचायती तौर पर फैसला भी हुआ। किरणदीप कौर से दो बच्चे हुए, दोनों ही लड़के हैं, जिनकी आयु पांच और तीन साल है। कुछ समय से आत्मा सिंह उसकी बेटी के चरित्र पर शक करने लगा था।
विज्ञापन


इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा भी होता था। इसी बात पर ससुराल पक्ष किरणदीप कौर से लड़ता था। किरणदीप कौर अपनी कई बार सफाई दे चुकी थी। शुक्रवार को आत्मा सिंह, आत्मा की मां दलीप कौर व जीतो ने किरणदीप कौर के गले में चुनरी का फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह के मुताबिक सुखदेव के बयान पर आत्मा सिंह, सास दलीप कौर व जीतो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। सभी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed