{"_id":"628daeed315d045e62008367","slug":"wife-arrested-for-killing-husband-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना ही 'कातिल': बीमा का पैसा हड़पने की नीयत से पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने ऐसे खोला राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अपना ही 'कातिल': बीमा का पैसा हड़पने की नीयत से पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने ऐसे खोला राज
Wed, 25 May 2022 09:52 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 May 2022 09:52 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने बयान दिया है कि अस्पताल से दवा लेने जाते वक्त रास्ते में घर का कचरा फेंकने के लिए मोटरसाइकिल रोकने पर उसने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी महिला की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त हथियार और खून से लथपथ मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर की तरसिक्का पुलिस ने 20 दिन पहले गांव डेयरीवाल के पास मिले मनजीत सिंह की हत्या मामले में उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेने के बाद आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार और मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने पिछले लंबे समय से बीमार अपने पति से पीछा छुड़ाने और उसके बीमा का पैसा हड़पने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
डीएसपी जंडियाला सुखविंदर सिंह ने बताया कि पांच मई की सुबह उन्हें शिकायत मिली कि डेयरीवाल गांव के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है और उसके साथ बेहोशी की हालत में एक महिला पड़ी है। महिला की पहचान बुलारो गांव की नरिंदर कौर के रूप में हुई। नरिंदर कौर ने बताया कि वह अपने पति मनजीत सिंह के साथ ब्यास अस्पताल से दवा लेने जा रही थी। तभी रास्ते में लुटेरों ने उसके पति की हत्या कर दी और उसे जख्मी कर दिया और लुटेरे उसके पति का मोबाइल फोन अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
डीएसपी ने बताया कि जांच के बाद नरिंदर कौर को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो उसने अपने पति की हत्या की बात कबूल कर ली। पूछताछ में आरोपी महिला ने यह भी बताया कि उसका पति पिछले 20-22 साल से बीमार था और वह उससे परेशान हो चुकी थी। इसके अलावा मृतक की 15 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी भी थी, जिसके लालच में उसने यह किया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने बयान दिया है कि अस्पताल से दवा लेने जाते वक्त रास्ते में घर का कचरा फेंकने के लिए मोटरसाइकिल रोकने पर उसने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी महिला की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त हथियार और खून से लथपथ मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया है।