फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   whatsapp massage forward issue

whatsapp पर मैसेज forward करने से पहले ये पढ़ लें

Sun, 18 Jan 2015 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 18 Jan 2015 08:26 AM IST
विज्ञापन
whatsapp massage forward issue

सावधानी न बरती जाए तो whatsapp पर आए मैसेज को आगे forward करना भी भारी पड़ सकता है। 5वीं पास युवक को यही चूक भारी पड़ी। उसने गलती से पुलिस द्वारा व्हाट्स एप महिला हेल्प लाइन के लिए जारी मोबाइल नंबर पर अश्लील सामग्री भेज दी।

विज्ञापन

आरोपी को पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को देर रात पंजाब में उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी का दो दिन का रिमांड मंजूर कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी किसी कपड़े की दुकान में काम करता है।
विज्ञापन


रोहतक पुलिस द्वारा महिलाओं व लड़कियों के लिए जारी वाट्सएप नंबर 8571851091 पर 42 सेकेंड की अश्लील क्लिप व संदेश
भेजने के आरोप में पंजाब के मानसा जिला के सरदूलगढ़ निवासी नरेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक सोनी ग्रुप का एडमिन है। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को देर शाम पंजाब पुलिस की मदद से उसके गांव से ही गिरफ्तार कर रोहतक ले आई। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत में पुलिस ने अर्जी दाखिल की कि आरोपी ने जिस मोबाइल फोन और उसमें डाले गए सिम को कहीं छुपा दिया है। आरोपी से उसके बारे में पूछताछ करनी है और फोन व सिम कार्ड भी बरामद करना है। इसके अलावा आरोपी से अभी ये भी जानकारी हासिल करनी है कि उसके ग्रुप में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

दोस्त पर विश्वास कर फंस गया

whatsapp massage forward issue

आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि आपस में दोस्तों ने एक ग्रुप बनाया था। उसका कहना है कि उसके ग्रुप में से ही किसी दोस्त ने पुलिस के नंबर को एड करने के लिए मैसेज किया था। उसने अपने दोस्त के कहने पर नंबर को एड कर लिया था और उस पर मैसेज व अश्लील क्लिप भेज दिया था।

उसका कहना है कि उसे नहीं पता था कि जिस नंबर को वह एडमिन होने के कारण ग्रुप में शामिल कर रहा है वह रोहतक पुलिस का नंबर है। जैसे ही उसे पता लगा कि उसने पुलिस के नंबर पर मैसेज किए हैं तो उसने ग्रुप को ही व्हाट्स एप से डिलिट कर दिया और सारे संदेश भी डिलिट कर दिए।

उसका कहना है कि ग्रुप में 35 से 40 सदस्य हैं ऐसे में उसे अब ये भी याद नहीं है कि उसके पास किस दोस्त ने संदेश भेजा था कि नंबर को सोनी मार्केट ग्रुप में शामिल कर लें। उसने कहा कि वह तो दोस्त पर विश्वास कर फंस गया है।

दो बच्चों का पिता है आरोपी

whatsapp massage forward issue

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक  नरेश 34 वर्ष का है। आरोपी के दो बच्चे हैं , इनमें 12 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है। उसन बताया कि वह किसी कपड़े की दुकान पर काम करता है। वह केवल पांचवी पास है। उसने बताया कि दुकान पर काम करते हुए उसने अपने दोस्तों के साथ सोनी मार्केट ग्रुप बनाया था।

ये है मामला
जिला पुलिस की ओर से महिलाओं की सुरक्षा के लिए 7 जनवरी को वाट्सअप नंबर जारी किया था। मंगलवार रात को इस नंबर पर किसी ने अश्लील वीडियो व मैसेज भेज दिया। बुधवार सुबह पुलिस को पता चला तो हड़कंप मच गया। तत्काल एसपी ने साइबर टीम को जांच के आदेश दिए। जांच में सामने आया कि जिस नंबर से अश्लील सामग्री भेजी गई थी कि वह पंजाब के मानसा जिले के सरदूलगढ़ के निवासी नरेश के नाम पर है। इस पर पुलिस टीम पंजाब के लिए रवाना हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed