{"_id":"5700d3db4f1c1bc60fc810dc","slug":"warning-to-kill-gangster-panu-crime-news-hjc-leader-guljar-singh-kahlo-hisar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजकां नेता के भतीजे को गैंगेस्टर की धमकी, समझ जाओ वरना...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हजकां नेता के भतीजे को गैंगेस्टर की धमकी, समझ जाओ वरना...
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 03 Apr 2016 01:57 PM IST
विज्ञापन
फिरौती
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार में हजकां नेता गुलजार सिंह काहलों के भतीजे बिल्लू को गैंगस्टर पानू ने फोन करके जान से मारने की धमकी दी है। इसके अलावा सेंट्रल जेल टू में बंद विनोद काना के गुर्गे ने बालसमंद के दिप्पी मर्डर केस के गवाह बद्री को धमकाया है। दोनों मामलों की शिकायत पुलिस के पास है मगर फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं किया है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने दोनों की सुरक्षा बढ़ा दी है। मामले को लेकर पुलिस में भी खलबली मची हुई है।
सदर थाना एसएचओ से भी की बात
सिरसा रोड स्थित होटल का कारोबार संभालने वाले काहलो के भतीजे को फोन पर मिली धमकी के मामले में गैंगेस्टर विनोद पानू उर्फ काना ने सदर थाना एसएचओ से भी फोन पर बात की है। एसएचओ को कहा कि समझा लो वरना ठीक नहीं रहेगा। जब एसएचओ ने पूछा कि कहां हो तुम..., इस पर गैंगेस्टर को पुलिस का शक हो गया और उसने हैलो हैलो कर फोन काट दिया।
वॉयस के सैंपल भेजे लैब में
पुलिस प्रशासन में इस मामले को लेकर खलबली मची हुई। पुलिस ने जिस नंबर पर कॉल आई है उसकी रिकॉर्डिंग के वॉयस सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह आखिर पानू की ही आवाज थी या फिर पानू के नाम पर किसी और व्यक्ति की तो हरकत नहीं।
विज्ञापन
झांसी की आई लोकेशन
विनोद काना की लोकेशन उत्तर प्रदेश के झांसी शहर की आई है। पिछले कुछ महीनों से काना झांसी में ही छिपा हुआ है। इससे पहले उसका ठिकाना दिल्ली में था। पुलिस उसको पकड़ने के खूब प्रयास कर चुकी है मगर शातिर बदमाश पुलिस को हर बार गच्चा दे रहा है।
बद्री को मिली जेल से धमकी
बालसमंद के दिप्पी मर्डर केस के गवाह बद्री को भी जेल से धमकी मिली। फोन करने वाले ने कहा कि वह सेंट्रल जेल टू से बोल रहा है। गवाही दी तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।
काना-अजीत थुराना की है दुश्मनी
विनोद काना व अजीत थुराना की आपस में दुश्मनी है। गैंगवार में कई युवकों की जान जा चुकी है। हालांकि अजीत पानू पकड़ा जा चुका है। पानू व थुराना एक दूसरे को जान से मारने की कसम खाए हुए हैं।
पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल के पीए को भी दी थी धमकी
विनोद पानू कई बार गवाहों को धमका चुका है। कोर्ट परिसर में भी इस गैंग के गुर्गों ने गोलियां चलाई थी। जिसमें एक की मौत हो चुकी है। मई 2015 में काना ने पूर्व मंत्री एवं कांग्रेसी नेता सावित्री जिंदल के पीए ललित शर्मा को भी फोन कर धमकी दी थी।
धमकी मिली है। वॉयस के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
- ललित कुमार, एसएचओ सदर थाना