फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance team arrested ASI taking bribe in Punjab

Punjab News: विजिलेंस टीम ने ASI को दबोचा, 11,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

Fri, 22 Dec 2023 11:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/फिरोजपुर/फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/फिरोजपुर/फरीदकोट Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Dec 2023 11:15 PM IST
सार

विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस टीम फिरोजपुर रेंज ने इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद जाल बिछाया और उक्त आरोपी एएसआई को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 11,500 रुपये की रिश्वत लेते काबू कर लिया और रिश्वत की रकम को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Vigilance team arrested ASI taking bribe in Punjab
एएसआई हरविंदर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विजिलेंस टीम ने साढ़े 11 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में पंजाब पुलिस के एएसआई को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी ने जमानती बांड लेने की एवज में दो हजार रुपये वसूले थे।

विज्ञापन


आरोपी एएसआई हरविंदर सिंह चौकी गोलेवाला जिला फरीदकोट में तैनात है। विजिलेंस थाना फिरोजपुर ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विजिलेंस अधिकारी के मुताबिक आरोपी एएसआई हरविंदर सिंह को दिलप्रीत सिंह निवासी गांव गोले वाला, जिला फरीदकोट की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता दिलप्रीत ने विजिलेंस के पास पहुंचकर आरोप लगाया था कि उक्त एएसआई उसके और उसके भाई के खिलाफ थाना सदर फरीदकोट में दर्ज हुए एक पुलिस केस संबंधी जमानती बांड कबूलने के बदले 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त आरोपी पहले भी उससे रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 2000 रुपये ले चुका है और अब रिश्वत के बाकी 13,000 रुपये देने का दबाव बना रहा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस मुलाजिम के साथ हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग कर ली और सबूत के तौर पर विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस टीम फिरोजपुर रेंज ने इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद जाल बिछाया और उक्त आरोपी एएसआई को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 11,500 रुपये की रिश्वत लेते काबू कर लिया और रिश्वत की रकम को बरामद कर लिया है। एएसआई के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना फिरोजपुर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed