{"_id":"63ea3b101d615451fd0fa8c5","slug":"vigilance-caught-patwari-taking-bribe-in-firozpur-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: विजिलेंस ने रिश्वत लेते पटवारी को दबोचा, फोन पर सरपंच से मांगी थी रकम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur News: विजिलेंस ने रिश्वत लेते पटवारी को दबोचा, फोन पर सरपंच से मांगी थी रकम
Mon, 13 Feb 2023 07:03 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 13 Feb 2023 07:03 PM IST
सार
विजिलेंस विभाग के डीएसपी केवल कृष्ण की अगुवाई वाली टीम ने पटवारी को रंगे हाथों दबोच लिया। विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सरपंच ने शिकायत दी थी, उसी के आधार पर कार्रवाई की है। टीम में सरकारी गवाह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजिलेंस ने सरपंच से छह हजार रुपये रिश्वत लेते एक पटवारी को गिरफ्तार किया है। पटवारी टेलीफोन कर सरपंच से किसी अदालती मामले में मदद करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। थाना विजिलेंस फिरोजपुर ने सोमवार को पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सरपंच मनप्रीत सिंह व हरचरण सिंह निवासी गांव कोहर सिंह वाला (गुरुहरसहाए) ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि अदालती मामले में मदद करने की एवज में बीडीपीओ दफ्तर में तैनात पटवारी सुखबीर सिंह उसे बार-बार टेलीफोन कर रिश्वत मांग रहा है। उसने 12 हजार रुपये की मांग की है, सौदा 7500 में तय हुआ है।
विज्ञापन
1500 रुपये पहले दे चुके हैं और छह हजार रुपये और देने हैं। सरपंच ने सभी सबूतों के साथ दस्तावेज विजिलेंस को सौंपे। सोमवार को सरपंच छह हजार रुपये देने के लिए पटवारी सुखबीर के पास पहुंचा। जैसे ही छह हजार रुपये सरपंच पटवारी को देने लगा उसी समय विजिलेंस विभाग के डीएसपी केवल कृष्ण की अगुवाई वाली टीम ने पटवारी को रंगे हाथों दबोच लिया। विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सरपंच ने शिकायत दी थी, उसी के आधार पर कार्रवाई की है। टीम में सरकारी गवाह भी मौजूद थे।
विज्ञापन