वीडियो: होटल में वेश्यावृति में लीन 5 युवतियां धरीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में सोनीपत के बाद आज पुलिस ने बस स्टैंड के नजदीक होटल दावत में चल रहे वेश्यावृति के धंधे का भंडाफोड़ किया है। छापामारी के दौरान पुलिस ने होटल से संदिग्ध हालात में पांच युवतियों समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
उधर, होटल का मैनेजर मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुरुवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। होटल एक पूर्व विधायक के रिश्तेदार का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
गुप्त सूचना के आधार पर सिविल लाइन थाना प्रभारी ललित कुमार ने दल-बल के साथ बुधवार शाम चार बजे होटल दावत में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने होटल के गेट को बंद कर लिया। करीब एक घंटे तक चली चेकिंग के दौरान पुलिस ने होटल के सभी कमरों को खंगाला और दरवाजों को खुलवाया।
इस दौरान पांच महिलाएं और चार युवकों को काबू किया। पकड़ी गई महिलाओं में दो करनाल, एक-एक महिला बिहार, कोलकाता और पानीपत की है। वहीं युवकों में दो यूपी और एक एक उत्तराखंड व पानीपत निवासी हैं। सभी सभी आरोपियों को सिविल लाइन थाने में ले जाया गया है।
होटल में वेश्यावृति का धंधा चल रहा था
थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि होटल में वेश्यावृति का धंधा चल रहा था। होटल का रिकॉर्ड पूरा नहीं है, होटल मैनेजर की तलाश जारी है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
हालांकि, थाना प्रभारी पूर्व विधायक के रिश्तेदार के नाम पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं और न ही होटल के मालिक के नाम का खुलासा कर रहे हैं।
थाना प्रभारी का कहना है कि मालिक और मैनेजर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
होटल से ये पकड़े गए
अवतार सिंह-पानीपत
शिवकुमार-उत्तराखंड
नरेंद्र-मुबारकबाद
राजेश-बिहार
किरण-पानीपत
वंदना-करनाल
पूनम-बिहार
सरोज-करनाल
काजोल-कोलकाता
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें