{"_id":"6333536ef7d5df53bb7b9b58","slug":"video-of-youth-beating-in-amritsar-goes-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल: युवक को नग्न कर पीटा, पुलिस ने नहीं दर्ज की FIR, बोली- मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वीडियो वायरल: युवक को नग्न कर पीटा, पुलिस ने नहीं दर्ज की FIR, बोली- मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली
Wed, 28 Sep 2022 01:39 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:39 AM IST
सार
जांच अधिकारी अमृतपाल सिंह का कहना है कि युवक का मेडिकल करवाया गया था। अब तक मेडिकल रिपोर्ट हासिल नहीं हुई है। इसलिए केस दर्ज नहीं किया गया है। दूसरी तरफ पीड़ित का कहना है कि उसके साथ यह वारदात नीरज नाम के एक व्यक्ति और उसके साथियों ने की है। वारदात में छह लोग शामिल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के थाना बी डिवीजन के तहत इलाका सौ फुटी रोड पर एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश में एक युवक को नग्न कर बुरी तरह पीटा और उससे लूटपाट की। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई गई लेकिन मामले में पुलिस अब तक मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया है कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। उनकी मां काफी बीमार है। मां का ऑपरेशन होने वाला है, इसलिए रिश्तेदार ऑपरेशन के लिए रुपये इकट्ठे कर रहे हैं। शनिवार की शाम को वह अपने मालिक से 15000 रुपये लेकर आया था। जब सौ फुटी रोड पर पहुंचा तो चमरांग रोड मर्जी मोहल्ला के रहने वाले नशेड़ी युवकों ने उसे रोककर बुरी तरह पीटा। कपड़े फाड़ कर उसे नग्न कर दिया। उसे घायल करने के बाद आरोपियों ने 15000 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया।
विज्ञापन
आरोपियों के साथ दो माह पहले उसका मामूली झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में उसके साथ यह हरकत की गई। पीड़ित के अनुसार उसने थाना बी डिवीजन में शिकायत दी थी। थाना बी डिवीजन के सब इंस्पेक्टर और जांच अधिकारी अमृतपाल सिंह का कहना है कि युवक का मेडिकल करवाया गया था। अब तक मेडिकल रिपोर्ट हासिल नहीं हुई है। इसलिए केस दर्ज नहीं किया गया है। दूसरी तरफ पीड़ित का कहना है कि उसके साथ यह वारदात नीरज नाम के एक व्यक्ति और उसके साथियों ने की है। वारदात में छह लोग शामिल है।
विज्ञापन