फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vicious daughter in law escapee with 28 Lakhs cash and jewelery

अपने ही घर में लुटेरी बहू ने किया ऐसा काम, चौंक जाएंगे

Fri, 04 Sep 2015 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 04 Sep 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
vicious daughter in law escapee with 28 Lakhs cash and jewelery

जिस बहू को लक्ष्मी समझकर लाए थे, उसने अपने ही घर में ऐसा काम कर दिया कि ससुराली ही नहीं, लोग भी दंग रह गए।

मामला हरियाणा के रोहतक का है। दरअसल बहू लाखों की नकदी और जेवरात लेकर भाग गई।
विज्ञापन


अपनी बहू के इस धोखे से हैरान परिजन अब लोक-लाज के डर से कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन पुलिस में मामला जरूर दर्ज करा लिया है।

अर्बन स्टेट पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार सेक्टर एक निवासी महेश (परिवर्तित नाम) ने पुलिस को बताया है कि मेरे भाई राजू की पत्नी लता मंगलवार रात को 28 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवर लेकर भाग गई।
विज्ञापन


सुरेश की बैट्री के लेड बनाने की फैक्टरी है। लता की तलाश के बाद बुधवार देर रात मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि घर में यह पैसा प्लाट खरीदने के लिए रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई वर्ष पहले ही की थी शादी, तरह-तरह की बातें

vicious daughter in law escapee with 28 Lakhs cash and jewelery

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि ढाई वर्ष पहले ही राजू और भिवाड़ी निवासी लता की शादी हुई थी। इस शादी में करीब 25 से 30 लाख रुपये खर्च किए गए थे। चर्चा तो ये भी है कि राजू का काफी वक्त पहले एक्सीडेंट हुआ था।

इसके बाद से उसके हाथ पैर ठीक से काम नहीं करते हैं। ऐसी ही स्थिति में उसकी शादी हुई थी। संभवत: इसी वजह से वह नाखुश थी और मौका देखकर फरार हो गई।

बहू ने अपनी मां को किया फोन तो हुआ खुलासा
लता ने बुधवार रात अपनी मां को फोन किया। उसने पैसा लेकर गुड़गांव पहुंच जाने और एक स्विफ्ट कार भी खरीदने की बात कही। हालांकि इसका फिलहाल कोई प्रामाणिक तथ्य सामने नहीं आया है।

लेकिन जांच में इसे शामिल किया गया है। अर्बन एस्टेट थाना के एसएचओ सुभाष का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed