फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vehicle lifter arrest

आखिर पकड़ा गया पुलिस की नींद चुराने वाला

Thu, 07 Nov 2013 10:00 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Nov 2013 10:00 AM IST
विज्ञापन
vehicle lifter arrest
फ्री पार्किंगों से वाहन चोरी कर राजपुरा के कबाड़ी को बेचने के आरोपी को पुलिस ने सेक्टर 16/23 की विभाजित सड़क पर दबोच लिया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान राजपुरा स्थित मिर्च मंडी निवासी हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने हरप्रीत की निशानदेही पर चोरी के नो वाहन बरामद किए है।

इनमें दो कार, चार बाइक और तीन स्कूटर शामिल हैं। पुलिस ने सेक्टर-17 से वाहन चोरी के दो और और एक मनीमाजरा का मामला सुलझा दिया।

हरप्रीत की निशानदेही पर पुलिस ने कबाड़ी के घर पर छापा मारा। छापे से पहले ही कबाड़ी फरार हो गया था। पुलिस ने पकड़े आरोपी को अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।


सेक्टर-17 थाना प्रभारी डीएसपी सतीश कुमार ने बताया मंगलवार रात चौकी इंचार्ज रामरतन शर्मा को सूचना मिली कि किरण सिनेमा की पार्किंग से बाइक (पीबी 27बी-7402) चोरी कर युवक उसे सेक्टर-16 की तरफ ले जा रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर-22 चौकी इंचार्ज रामरतन शर्मा ने हेड कांस्टेबल ओमवीर और कांस्टेबल वीरेंद्र के साथ सेक्टर 16/23 की विभाजित सड़क पर नाका लगाया।

नाके के दौरान पुलिस टीम ने चोरी की बाइक पर भाग रहे हरप्रीत को दबोच लिया। पूछताछ में हरप्रीत ने बताया कि वह फ्री पार्किंग से वाहनों को चोरी कर राजपुरा के कबाड़ी को बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबाड़ी आगे बाइक और कारों को स्क्रैप में बेच देता है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अलग-अलग जगह खड़ी चोरी की दो कार, चार बाइक और तीन स्कूटर बरामद किए।

कबाड़ी चोर से हर रोज एक-एक वाहन दुकान पर मंगवाता था और रात को वाहनों को तोड फोड़कर उन्हें स्क्रैप में बेच देता था।  

एक वाहन का एक हजार रुपये
हरप्रीत ने पूछताछ में बताया कि राजपुरा का कबाड़ी उसे चोरी केएक वाहन का एक हजार रुपये देता था। जांच में पता चला कि कबाड़ी चंडीगढ़ से चोरी हुए छह मोटरसाइकिल को स्क्रैप में बेच चुका है। पूछताछ में पता चला कि हरप्रीत नशे का आदी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed