फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vegetable Hawker Beat up by Four Boys, died in PGI Chandigarh

चंडीगढ़: चार युवकों ने सब्जी विक्रेता को पीटा फिर लूटा, 6 दिन बाद पीड़ित की पीजीआई में मौत

Mon, 25 May 2020 03:14 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 25 May 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
Vegetable Hawker Beat up by Four Boys, died in PGI Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
धनास में सब्जी विक्रेता से मारपीट कर लूटपाट के मामले में वारदात के छह दिन बाद पीड़ित ने पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान धनास निवासी सूरज (20) के रूप में हुई है। सारंगपुर थाना पुलिस ने धनास निवासी बिल्ला, धनुष, सैंडी, टल्ली के खिलाफ आईपीसी 304 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वारदात बीती 17 मई की रात की है। सूरज के रिश्तेदार गजेंद्र ने बताया कि परिवार तलाश में रहता है। सूरज सब्जी बेचने का काम करता था।
विज्ञापन


आरोप है कि बीते 17 मई की रात सूरज सब्जी बेचकर अपने घर लौट रहा था। इस दौरान जब वह कॉलोनी में पहुंचा तो बिल्ला, धनुष, सैंडी, टल्ली नामक युवकों ने सूरज से मारपीट की और कुछ नगदी छीनकर फरार हो गए। किसी तरह सूरज ने अपने घर पहुंचकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। जख्मी को जीएमएसएच 16 में भर्ती करवाया गया, जहां उसे दो दिन बाद छुट्टी दे दी गई। 21 मई को दर्द की वजह से उसे दोबारा जीएमएसएच-16 ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने सूरज को पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सूरज  
सूरज तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद सूरज के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूरज का पोस्टमार्टम पीजीआई में होगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद खुलासा होगा कि सूरज की मौत किन कारणों से हुई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 30 में व्यक्ति की मौत
वहीं, दूसरी ओर सेक्टर 30 निवासी जनरैल सिंह (50) की रविवार तड़के जीएमएसएच 16 में मौत हो गई। बताया गया कि जनरैल सिंह बीते शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे सेक्टर 30 कंटेनमेंट जोन में सब्जी लेने लाइन में खड़े थे। इस दौरान बीपी कम होने के कारण बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद मामले की सूचना कंट्रोल रूम 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed