{"_id":"021944cd134b80e4f74771ef2ea80700","slug":"ut-police-cyber-cell-caught-gang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड की डिटेल लेकर ठगी करने वाले गैंग के 3 सदस्य काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार्ड की डिटेल लेकर ठगी करने वाले गैंग के 3 सदस्य काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी पुलिस की साइबर सेल की टीम ने फर्जी बैंक कर्मचारी बन लोगों को फोन कर उनके क्रेडिट कार्ड और एटीएम की डिटेल लेकर ठगी करने वाले एक गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, साइबर सेल ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिसने देश भर में लाखों रुपये की ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है। सूत्रों का कहना है कि साइबर सेल ने दिल्ली से इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इसी माह सेक्टर-22 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर सेल में शिकायत दी थी कि उसके क्रेडिट कार्ड से अज्ञात व्यक्ति ने 23 हजार रुपये से अधिक की आनलाइन शॉपिंग की है। पीड़ित के मुताबिक उसको एक अज्ञात व्यक्ति ने बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड की डिटेल ली थी। जिसके बाद शॉपिंग की गई थी।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि साइबर सेल ने केस की छानबीन करने के बाद दिल्ली से गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी वहां कॉल सेंटर चलाते हैं। आरोपियों से कई फर्जी आईडी पर सिम कार्ड, लैपटॉप, मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
हालांकि इस संबंध में जब साइबर सेल से संपर्क किया गया तो अधिकारी ने कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा करेंगे।