फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Untold Story Of Punjab Gangster Jagveer jagga

रेसलिंग का नेशनल चैंपियन था, पुलिस में भर्ती होना था, पर बन गया गैंगस्टर, जानिए कैसे

Tue, 06 Aug 2019 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Aug 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Untold Story Of Punjab Gangster Jagveer jagga
भागते वक्त गाड़ी गई थी पलट - फोटो : अमर उजाला

अकाली नेता प्रह्लाद खांटवा पर रविवार को हुए कातिलाना हमले के बाद आईजी एमएस छीना के आदेश पर उनकी पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुठभेड़ के दौरान खुद को गोली मारने वाले गैंगस्टर गैंगस्टर जगबीर उर्फ जग्गा निवासी तरनतारन का तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। इस मौके पर जगवीर के परिजन भी सरकारी अस्पताल में मौजूद थे।  

विज्ञापन


जग्गा के बड़े भाई व सीआरपीएफ जवान गुरसिमरनजीत सिंह ने बताया कि 24 वर्षीय जगबीर व उसने एक साथ बारहवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। जगबीर पढ़ाई में काफी होशियार होने के साथ-साथ रेसलिंग का नेशनल चैंपियन रहा। उसने बारहवीं के बाद सीआरपीएफ की ट्रेनिंग ली और जगबीर ने पंजाब पुलिस की। 

विज्ञापन

गुरसिमरन के अनुसार जगबीर कुछ वर्ष पहले गलत संगत का शिकार हो गया और करीब 5 वर्ष पूर्व जगबीर मलोट में 21 किलो हेरोइन सहित पकड़ा गया। इसके बाद जुर्म की दलदल में फंसता गया। गुरसिमरन ने बताया कि जगवीर रोपड़ जेल में बंद था और जनवरी में उसकी आखिरी मुलाकात हुई। उस समय उसने वादा किया था अब वह कोई गलत कार्य नहीं करेगा। 

इसके बाद पता नहीं कब वह लारेंस बिश्रोई गैंग में संपर्क में आ गया। जगबीर के पिता की काफी समय पहले ही मौत हो चुकी है। अब उसके परिवार में मां व एक बहन है। इस मौके पर चाचा सुखविंदर सिंह, मुख्तयार सिंह व मौसेरा भाई तेजिन्द्र सिंह मौजूद थे। हमले के दूसरे दिन गांव खांटवा और शेरेवाला के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने दोनों गांवों में गश्त तेज करते हुए ग्रामीणों से निश्चिंत होकर रहने की अपील की है।

मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड ने किया परेशान

गैंगस्टर जगवीर सिंह जग्गा की जेब से जो आधार कार्ड बरामद हुआ वह राजपाल पुत्र तेजपाल निवासी पंडूरी बडैच अमृतसर का था। पुष्टि करने के लिए जब पुलिस अधिकारियों ने अमृतसर संपर्क किया तो पता चला कि यह युवक जिंदा है। 

इसके बाद पुलिस कई घंटे तक मृतक गैंगस्टर की पहचान करने में जुटी रही। बाद में जगवीर सिंह के रूप में पहचान हुई। आईजी छीना ने बताया कि गैंगस्टरों की गाड़ी पलटने के बाद संभव है कि जगवीर के पैर आदि में चोट लगी और यह भागने में असमर्थ हो गया। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए उसने गोली मार कर आत्महत्या कर ली। 

गैंगस्टर जग्गा के परिजनों से मिले आईजी छीना

रविवार की देर रात करीब 9 बजे मृतक गैंगस्टर जगवीर सिंह जग्गा पहलवान के परिजन अबोहर सरकारी अस्पताल पहुंचे। आईजी छीना ने भी सरकारी अस्पताल पहुंच कर उसके परिजनों से बातचीत की। मृतक के भाई ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया और पुलिस के माध्यम से इसकी सूचना मिली थी।

इसके बाद छीना गैंगस्टरों की फायरिंग में घायल हुए दोनों ग्रामीणों से भी मिले और उनकी पीठ थपथपाते हुए उन्हें पूरी सहायता का आश्वासन दिया। दोनों घायलों की सुरक्षा में पुलिस तैनात की गई है और अस्पताल परिसर की भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed