{"_id":"578e0c774f1c1b327fc4b55c","slug":"unique-marriage-foreign-bride-kajna-fatehabad-marriage-fatehabad-bride-facebook-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी बहू की गुहार, मंत्री जी! 12 दिन बचे हैं, अपना वादा निभाओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेशी बहू की गुहार, मंत्री जी! 12 दिन बचे हैं, अपना वादा निभाओ
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना।
Updated Tue, 19 Jul 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कजाकिस्तान से आई विदेशी बहू को वीजा बढ़ाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा ट्विटर पर मदद की पेशकश के बाद पति-पत्नी ने वीजा अप्लाई कर दिया है।
उनकी एप्लीकेशन एसपी दफ्तर में दाखिल कर ली गई है। एसपी दफ्तर ने इस आवेदन को विदेश मंत्रालय के पास भेज दिया है। अब इसे पास करने की डोर विदेश मंत्री के मंत्रालय के हाथ में है। जाहना को उम्मीद है कि मंत्री सुषमा स्वराज खुद मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द ही उसके लिए वीजा को पास करवा तिथि को आगे बढ़ा देंगी।
जाहना ने बताया कि कुछ दिन पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर कर लिखा था कि वीजा के लिए अप्लाई करो हम आपकी मदद कर देंगे। इसके बाद से वे जिला पुलिस कप्तान ओपी नरवाल के कार्यालय में गए, जहां से उन्होंने वीजा के लिए अप्लाई कर दिया। जाहना ने बताया कि उसके टूरिस्ट वीजा के भारत में रहने के लिए महज 12 दिन बचे हैं। उन्होंने विदेश मंत्री से प्रार्थना करते हुए कहा कि जल्द उनकी मदद करें।