फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   unique love story of girl

'मैं तो इसी से निकाह करुंगी, नहीं तो जान दे दूंगी'

Wed, 15 Jul 2015 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 15 Jul 2015 10:40 AM IST
विज्ञापन
unique love story of girl

चंडीगढ़ से प्रेमी के गांव पहुंची प्रेमिका निकाह की जिद पर अड़ गई और खूब हंगामा किया। ग्रामीणों ने प्रेमिका को बमुश्किल समझाया। प्रेमिका ने धमकी दी है कि यदि प्रेमी के साथ उसका निकाह नहीं हुआ, तो वह आत्महत्या कर लेगी।

विज्ञापन


थाना किरतपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक चंडीगढ़ में ठेला लगाने का काम करता था। वहां उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। दो साल तक प्रेम प्रसंग चलता रहा। कुछ दिन पूर्व प्रेमी बिना बताए अचानक चंडीगढ़ से अपने गांव आ गया। युवती भी तलाश करते हुए सोमवार की शाम प्रेमी के गांव पहुंच गई और उसके साथ निकाह करने की बात कहने लगी।
विज्ञापन


प्रेमी व उसके परिजनों द्वारा इंकार करने पर प्रेमिका ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान वहां ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने उसे समझा बुझाकर बमुश्किल शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमिका अभी गांव में ही डटी है। उसने खुलेआम चेतावनी दी है कि यदि प्रेमी के साथ उसका निकाह नहीं कराया गया, तो वह गांव में ही आत्महत्या कर लेगी। गांव में प्रेमिका को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed