{"_id":"5d6285eb8ebc3e93ce4f8cb0","slug":"uncle-was-misdeed-with-girl-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट में हुआ दर्द तो खुली चाचा की काली करतूत, युवती से करता था दुष्कर्म, बच्चा भी जन्मा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेट में हुआ दर्द तो खुली चाचा की काली करतूत, युवती से करता था दुष्कर्म, बच्चा भी जन्मा
Sun, 25 Aug 2019 06:31 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 25 Aug 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति ने अपनी ही भतीजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जुलाई में युवती के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां उन्हें बेटी के गर्भवती होने और बच्चा पैदा होने का पता चला।
विज्ञापन
जब उन्होंने युवती से पूछा तो उसने सारी बात परिजनों को बताई। परिजनों ने बच्चे को अस्पताल में ही किसी को गोद दे दिया और पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर उसके चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
युवती की मां ने पुलिस को बताया कि वह और उसका पति एक फैक्ट्री में काम करते हैं। आरोपी रिश्तेदारी में युवती का चाचा लगता है। वह अक्सर उनके घर आता-जाता था। जब वह काम पर चले जाते थे तो युवती को घर में अकेली देख उससे दुष्कर्म करता रहा। युवती गर्भवती हो गई लेकिन किसी को कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
जुलाई महीने में युवती के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां उन्हें पता चला कि उनकी बेटी बीमार नहीं बल्कि गर्भवती है और बच्चे को जन्म देने वाली है। उन्होंने डिलीवरी के बाद लोगों की बातों से बचने के लिए बच्चा वहीं किसी को दे दिया।
सिविल अस्पताल में भी टीम ने की छापामारी
थाना डेहलों की एसएचओ सब इंस्पेक्टर मंजीत कौर ने बताया कि युवती के परिजनों ने बच्चा अस्पताल के किसी मुलाजिम के साथ बात कर आगे किसी को दिया था। वह बच्चा किसने गोद लिया उसी मामले में टीम अस्पताल गई थी। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा।