{"_id":"dd10d7bfcbbc52782b89311c26721a6c","slug":"uncle-pistol-fire-on-niece-due-to-land-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में ताया ने भतीजे को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में ताया ने भतीजे को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
Updated Wed, 30 Dec 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीनी विवाद के चलते युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। वारदात पंजाब के बटाला में अंजाम दी गई। आरोपी और पीड़ित आपस में ताया-भतीजा है। गांव पबाराली कलां में जमीन विवाद में ताऊ ने अपने भतीजे पर गोली दाग दी। गोली भतीजे की छाती में लगी। उसे गंभीर हालत में अमृतसर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
डेरा बाबा नानक पुलिस ने ताया और ताई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस को दिए बयान में प्रभजोत सिंह पुत्र बलकार सिंह वासी पबांराली कलां ने बताया कि उनके और उनके ताऊ हरबंस सिंह वासी पबाराली कलां के बीच जमीन विभाजन को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
जब वह, उनका भाई अमनदीप सिंह और उनकी माता मनजीत कौर राजीनामा करने के लिए ताऊ हरबंस सिंह के घर जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि उनका ताऊ हाथ में सिंगल बैरल राइफल लेकर घर की छत पर बैठा हुआ था। उनकी पत्नी हरजीत कौर भी साथ बैठी हुई थी।
विज्ञापन
प्रभजोत सिंह ने बताया कि उनके ताऊ को लगा कि वह झगड़ा करने आ रहे हैं इसलिए उन्होंने जान से मारने की नीयत से गोली दाग दी जो उनकी छाती के बाएं हिस्से में लगी। जब लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी हरंबस सिंह और उनकी पत्नी राइफल समेत वहां से भाग खड़े हुए।
जांच अधिकारी एएसआई सरदूल ने बताया कि बयान के आधार पर आरोपी हरबंस सिंह और उसकी पत्नी हरजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल हुए प्रभजोत को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है।