{"_id":"597f47074f1c1b9c348b48c7","slug":"two-youths-returning-fron-naina-devi-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैना देवी दर्शन कर लौट रहे दो युवकों की हादसे में मौत, खड़ी ट्राली से टकराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नैना देवी दर्शन कर लौट रहे दो युवकों की हादसे में मौत, खड़ी ट्राली से टकराए
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Tue, 01 Aug 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता नैना देवी के दर्शन कर वापस आ रहे नाभा के घनूड़की वासी दो युवकों की हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान हरदीप सिंह (30) और अवतार सिंह (28) निवासी घनूड़की के तौर पर हुई है। यह हादसा गांव कैदूपुर के पास हुआ।
हरदीप और अवतार रविवार रात 1 बजे माता नैना देवी के दर्शन कर मोटरसाइकिल पर वापस लौट रहे थे। वे जब भादसों पहुंचे तो बिक्कर सिंह (19) निवासी गांव भुल्लर हेड़ी ने उनसे लिफ्ट मांगी। उन्होंने उसको भी अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। वे जब गांव कैदूपुर से निकले तो सड़क पर काला सिंह निवासी गांव थूही की ट्राली खड़ी थी। इससे मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर हो गई।
हादसे में हरदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अवतार सिंह ने भी सिविल अस्पताल नाभा पहुंचते ही दम तोड़ दिया। बिक्कर सिंह को भी गंभीर चोटें लगी हैं। नाजुक हालत को देखते उसे पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हरदीप सिंह दो बेटियों और अवतार सिंह एक बेटी का पिता था। पुलिस ने ट्राली चालक मंगा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।