फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two youths pushed a person from swing In Ludhiana

Ludhiana News: झूला झूलते वक्त करिंदे से हुई बहस, 20 फुट की ऊंचाई से दिया धक्का, नीचे गिरने से मौत

Sun, 22 Oct 2023 06:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 22 Oct 2023 06:17 PM IST
सार

जांच अधिकारी एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी मेला देखने आए थे। दोनों किश्ती वाला झूला लेने ऊपर चढ़े। इसी दौरान उनकी करिंदे नरेंद्र कुमार से बहस हो गई। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे नीचे धक्का दे दिया। 

विज्ञापन
Two youths pushed a person from swing In Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में लगे दशहरा मेले में शनिवार की रात को किश्ती वाले झूले के करिंदे से दो युवकों का झगड़ा हो गया। झूले में ही उनकी मारपीट हुई और देखते ही देखते युवकों ने उसे नीचे धक्का दे दिया। करिंदा नरेंद्र कुमार करीब 20 फुट की ऊंचाई से नीचे गिरा। वह लोहे की सीढि़यों पर पेट के बल गिरा और बुरी तरह से घायल हो गया। 

विज्ञापन


देर रात उसकी दोबारा तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर चौकी कंगनवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित नारायणपुर के रहने वाले चंद्र मोहन उर्फ करण और काशीपुर के रहने वाले आकाश कुमार गुप्ता उर्फ भोलू के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी मेला देखने आए थे। दोनों किश्ती वाला झूला लेने ऊपर चढ़े। इसी दौरान उनकी करिंदे नरेंद्र कुमार से बहस हो गई। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे नीचे धक्का दे दिया। एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि आरोपियों को लोगों ने काबू कर लिया था। उनसे अब पूछताछ की जा रही है। दोनों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed