{"_id":"5c068d7bbdec2241563e441b","slug":"two-youths-died-in-road-accident-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे युवक, हादसे में गई दोनों की जान...परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे युवक, हादसे में गई दोनों की जान...परिवार में मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब)
Updated Wed, 05 Dec 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : फाइल फोटो
बर्थडे पार्टी से लौट रहे दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसा पंजाब के पटियाला में भादसों रोड में हुआ। दोनों युवक आइलेट्स करने के बाद विदेश जाने की तैयारी में थे। त्रिपड़ी थाना पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि कशिश बांसल (21) निवासी रतन नगर त्रिपड़ी और उसका दोस्त अमनदीप (21) निवासी जोगिंदर नगर बडूंगर दोनों रात करीब साढ़े 11 बजे अपने एक दोस्त का बर्थडे मनाकर मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। रास्ते में भादसों रोड पर अचानक से मोटरसाइकिल से कशिश बांसल ने संतुलन खो दिया और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गया।
विज्ञापन
दोनों उछलकर जमीन पर गिरे और सिर में गंभीर चोट लगने से कशिश बांसल की मौके ही पर मौत हो गई। गंभीर हालत में अमनदीप को तुरंत पटियाला के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक कशिश बांसल मंडी गोबिंदगढ़ के रिमिट कालेज से बीबीए कर रहा था। अमनदीप प्राइवेट तौर पर अकाउंट्स का काम करता था। दोनों ने आइलेट्स कर रखा था।
विज्ञापन