फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two youths died in road accident in Ludhiana

Ludhiana News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दो नौजवानों की मौत, तीसरे की हालत नाजुक

Tue, 12 Sep 2023 08:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Sep 2023 08:19 PM IST
सार

थाना मोती नगर के एसएचओ सतवंत सिंह ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। गाड़ी की हालत से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। दो युवकों की मौत हुई है और तीसरा घायल है। तीसरे घायल के होश में आने के बाद ही सारी बात पता चलेगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Two youths died in road accident in Ludhiana
हादसे में उड़े कार के परखच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना के मोती नगर इलाके में मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार स्कार्पियों कार बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई। हैरानी की बात यह है कि गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके परखच्चे उड़ गए और दोनों एयरबैग खुल गए। गाड़ी में सवार दो नौजवानों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल है। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना मोती नगर के एसएचओ सतवंत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के आने से पहले ही लोगों ने तीनों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचा दिया था लेकिन दो को मृत घोषित कर दिया और एक की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान ताजपुर रोड की बीके कालोनी निवासी मनी और ताजपुर रोड के विजय नगर निवासी गुरमुख सिंह के रुप में हुई है जबकि अस्पताल में उपचाराधीन दोराहा निवासी मंगा सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सफेद रंग की स्कार्पियों कार में मनी सिंह, गुरमुख सिंह और मंगा सिंह सवार थे। मंगलवार की दोपहर को तीनों मोती नगर इलाके में स्थित सेक्रेट हार्ट स्कूल के पास जा रहे थे। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार का बैलेंस बिगड़ गया और कार सीधे पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराए जाने की आवाज आते ही आस-पास के लोग बाहर आ गए। जब लोग बाहर आए तो कार के परखच्चे उड़े थे। लोगों ने अंदर देखा और तीनों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी चलाते समय पी रहे थे शराब

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब गाड़ी टकराई तो लोग इकट्ठा हो गए। गाड़ी में तीन गिलास पड़े थे। खाने के सामान के साथ-साथ शराब की बोतल भी पड़ी थी। लगता था कि तीनों ने शराब पी है। लोगों ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार भी तेज थी। बताया जा रहा है कि गाड़ी प्रापर्टी डीलर मनी सिंह की थी और वहीं चला रहा था जबकि गुरमुख आगे वाली सीट पर बैठा था और मंगा सिंह पीछे सीट पर बैठा था।

क्या कहते है पुलिस अधिकारी

थाना मोती नगर के एसएचओ सतवंत सिंह ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। गाड़ी की हालत से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। दो युवकों की मौत हुई है और तीसरा घायल है। तीसरे घायल के होश में आने के बाद ही सारी बात पता चलेगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed