फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two youths arrested with heroin in Fatehabad of Haryana

फतेहाबाद: रात डेढ़ बजे दिल्ली नंबर की कार से हो रही थी तस्करी, 263 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक काबू

Fri, 26 Nov 2021 11:37 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Nov 2021 11:37 AM IST
सार

हरियाणा के फतेहाबाद में एंटी नारकोटिक्स टीम ने दो युवकों को हेरोइन के साथ दबोचा है। आरोपी दिल्ली नंबर की कार से तस्करी को अंजाम दे रहे थे।  

विज्ञापन
Two youths arrested with heroin in Fatehabad of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंटी नारकोटिक्स टीम ने गांव बड़ोपल के पास नाकेबंदी के दौरान कार से 263 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मौके से पुलिस ने सिरसा और गांव बड़ोपल निवासी युवकों को पकड़ा है। दिल्ली नंबर की कार से हेरोइन की तस्करी की जा रही थी। दोनों आरोपी तस्करों के खिलाफ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स की टीम गांव बड़ोपल में चिंदड रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान गांव चिंदड की तरफ से एक दिल्ली नंबर की कार आती दिखी। कार चालक ने टीम को देखकर गाड़ी को वापस मोड़ने का प्रयास किया तो एंटी नारकोटिक्स की टीम ने पीछा कर गाड़ी को रुकवाया और उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारियों ने गाड़ी सवार दोनों युवकों की तलाशी ली लेकिन उनके पास से कुछ बरामद नहीं हुआ। इसके बाद टीम ने कार के डैशबोर्ड की तलाशी ली तो उसमें से 263 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पकड़े गए युवकों की पहचान सिरसा के शाहपुर बेगू निवासी विशाल उर्फ लाडी और गांव बड़ोपल निवासी सुनील उर्फ शीलू के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed