फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two youth tied to tree and beaten with belt in Yamunanagar of Haryana

चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर बेल्टों से पीटा, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu, 25 Jun 2020 01:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Jun 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
Two youth tied to tree and beaten with belt in Yamunanagar of Haryana
युवकों की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल।

हरियाणा के यमुनानगर जिले के फर्कपुर क्षेत्र के कैंप में कुछ लोगों ने चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर बेल्टों से बुरी तरह पीटा। पेड़ पर बांध युवकों की इस पिटाई का वीडियो वहां कुछ कुछ लोगों ने बनाकर वायरल कर दिया। घटना बीती छह जून की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में तीन आरोपियों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्जकर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार कैंप निवासी रमेश कुमार ने छह जून की सुबह करीब आठ बजे अपने दोस्त लाडी के साथ शराब पी। इसके बाद वह दोनों हनुमान मंदिर कैंप के पास ही खड़ी गाड़ियों के तरपाल के टुकड़े उठा रहे थे। 
विज्ञापन


तभी वहां पर हैप्पी, रोहित सहित चार-पांच लोग आए। जब तक वह कुछ समझ पाते। उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। रस्सी से पेड़ में बांध दिया। उसके बाद आरोपियों ने बेल्टों से पीटा। आरोपियों ने धमकी दी कि इस बारे में घर पर बताया तो जान से मार देंगे। इसके बाद दोनों को वहां से भगा दिया। आठ जून को पिटाई की वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई तो रमेश ने अपनी मां कमला को इस बारे में बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश का कहना है कि इस घटना के बाद से ही वह डरा हुआ था। मां को जब उसने बताया तो वह उसे चौकी में लेकर आई और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। पीड़ित का कहना है कि उन्हें बिना किसी वजह के दोस्त के साथ पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। गांधी नगर चौकी प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि मामले में तीन लोगों को नामजद कर कुछ अन्य पर केस दर्ज किया है। मामले में एक आरोपी को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार किया है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

वायरल वीडियो में नजर आई आरोपियों की बर्बरता 
दोनों युवकों की पिटाई का वायरल तीन मिनट सात सेकेंड के वीडियो में आरोपियों की बर्बरता साफ नजर आ रही है। वीडियो में दोनों युवकों को पेड़ से बांधा हुआ है। कुछ लोग पेड़ के इधर-उधर खड़े तमाशा देख रहे है तो कुछ युवक हाथों में बेल्ट लेकर उन्हें पीट रहे हैं। उन्हें गालियां दी जा रही है और उनसे कबाड़ी का नाम पूछ रहे हैं। 

पिटाई करने वालों ने उनकी पैंट तक उतार दी। उन्हें पीटते हुए कबाड़ी व टैंपो वाले का भी नाम पूछ रहे हैं। पीटते हुए युवकों ने कई बार पानी भी मांगा, लेकिन आरोपी उन्हें पीटते रहे। इस दौरान कुछ युवक वीडियो बनाने वालों को भी धमका रहे थे और यहां से निकल जाने की धमकी दे रहे थे। पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर खड़ी लोगों की भीड़ उन्हें तमाशबीन बनकर देखती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed