{"_id":"5be6b076bdec226933277ded","slug":"two-year-old-girl-child-shot-by-unknown-in-ludhiana-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लुधियानाः मां की गोद में दो साल की बच्ची को लगी गोली, डॉक्टर बोले- अब नहीं निकाल सकते","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुधियानाः मां की गोद में दो साल की बच्ची को लगी गोली, डॉक्टर बोले- अब नहीं निकाल सकते
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 11 Nov 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां की गोद में चढ़ी दो साल की बच्ची को गोली लग गई। जब बच्ची रोई, सिर से खून की धार निकली, तब मां को पता चला और वह चिल्लाने लगी। चीखने की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए, तब तक मां बदहवासी की हालत में जा चुकी थी। वहीं बच्ची बेहोश थी। दोनों की हालत देखकर घर में कोहराम मच गया। घटना पंजाब के लुधियाना की है।
किदवई नगर इलाके में बच्ची फाल्गुनी शर्मा को लगी गोली कहां से चली, किसने चलाई, कुछ पता नहीं चला। बच्ची की मां को भी तब पता चला, जब बच्ची रोई और सिर से खून निकला। परिजन तुरंत बच्ची को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे।
सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी और थाना डिवीजन दो की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। देर रात फाल्गुनी के सिर का ऑपरेशन किया गया, लेकिन गोली नहीं निकल पाई। बच्ची की हालत स्थिर है।

गोली अब नहीं निकाली जा सकती
gun bullet
- फोटो : अमर उजाला
किदवई नगर स्थित शिव शक्ति मंदिर के पुजारी दीपक शर्मा की पत्नी मीरा शर्मा शुक्रवार देर शाम अपनी बेटी फाल्गुनी को गोद में लेकर छत पर खड़ी थी। इसी दौरान जोरदार आवाज हुई और फाल्गुनी रोने लगी। जब मीरा ने देखा तो उसके सिर से खून निकल रहा था। परिजन तुरंत फाल्गुनी को लेकर अस्पताल गए। वहां डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि उसके सिर पर गोली लगी है और गोली उसके सिर को चीरते हुए ब्रेन में घुस गई है।
एसीपी सेंट्रल वरियाम सिंह ने बताया कि बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। डाक्टरों की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची के सिर में गोली फंसी हुई है। गोली नहीं निकाली जा सकती। उन्होंने कहा कि पुलिस शिव मंदिर के आस-पास इलाकों में लाइसेंसी हथियार रखने वालों की लिस्ट तैयार कर रही है। सभी को थाने बुलाया जाएगा और चेक किया जाएगा कि गोली कौन से हथियार से चली है। सौ मीटर के दायरे के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं ताकि कुछ पता चल सके। जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।