फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Women Died And 20 Injured While Mini Bus Collide With truck In Kurukshetra

दिल्ली से अमरनाथ जा रही मिनी बस ट्रक से भिड़ी, दो महिलाओं की मौत, 20 घायल

Mon, 01 Jul 2019 10:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Jul 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two Women Died And 20 Injured While Mini Bus Collide With truck In Kurukshetra
हादसे में क्षतिग्रस्त मिनी बस - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से जम्मू कश्मीर में बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही मिनी बस एक ट्रक से जा भिड़ी। जिसमें दो महिला यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से मिनी बस चालक समेत चार गंभीर घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के नील वाले चौक क्षेत्र के यात्रियों को लेकर एक मिनी बस रविवार की रात 11.30 बजे दिल्ली से बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए निकली। बस में चालक समेत 23 यात्री सवार थे। सोमवार सुबह 6.30 बजे के करीब बस जीटी रोड स्थित कुरुक्षेत्र-करनाल बॉर्डर के गांव समानी के नजदीक सड़क पर खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी। 
विज्ञापन


इस टक्कर से मिनी बस चालक समेत सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में बस के सभी यात्रियों को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल दिल्ली के नीमवाला चौक निवासी गिन्ना देवी (50) ने सिविल अस्पताल और हीरो देवी (55) ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि मिनी बस चालक विक्रम सहित छह गंभीर घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल हुई महिला यात्री कृष्णा देवी ने बताया कि कुरुक्षेत्र पहुंचने से पहले उन्होंने करनाल में जलपान किया था। बस चालक को बार-बार नींद आ रही थी। वे दो बार पहले भी बाल-बाल बचे लेकिन गांव समानी पहुंचते ही उनकी गाड़ी हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी। 

अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में घायलों की तादाद देख अस्पताल हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अस्पताल में चिकित्सकों एवं स्टाफ नर्सों की व्यवस्था की गई। मौके पर पहुंचे चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ कर्मियों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने मोहित, रचना, कृष्णा एवं विक्रम की गंभीर अवस्था को देख चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। 

जांच अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हादसे में घायल हुए यात्रियों के बयान दर्ज किए है। उसी के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिलाओं के शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है।

राहुल (25), नाथू राम (65), नेहाल (13), अंशिका (8), चिन्नी (10), रचना (35), पूनम (36), सोना देवी (45), इसरो देवी (55), आयुष(11), भारत (29),  पूजा (38), संतरो देवी, खुशी, सिमरन, अंशु, मोहित, कंचन, अनमोल, अर्शित, कृष्णा देवी एवं मिनी बस चालक विक्रम घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed