फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two vehicles collision killed the driver, the woman's death

कार चालक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, महिला की मौत

Mon, 05 Dec 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 05 Dec 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two vehicles collision killed the driver, the woman's death
मृत देह

कार की टक्कर लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जीएमसीएच-32 में चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास कार चालक ने पहले एक्टिवा को टक्कर मारी। एक्टिवा पर बहलाना निवासी राकेश राय अपनी पत्नी रिंकू राय के साथ घर जा रहे थे। 
विज्ञापन


एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद कार चालक ने एक और मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मारी। मोटरसाइकिल पर विजय अपनी पत्नी मनीता और दो बेटों तन्मय (6) और हरीश (4) के साथ जीरकपुर अपने घर जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में सभी पांचों लोग बुरी तरह घायल हो गए। टक्कर मारकर कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों  ने 100 नंबर पर फोन कर दुघर्टना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पीसीआर सभी को अस्पताल ले कर गई। जहां पर डाक्टरों ने एक्टिवा सवार महिला रिंकू राय को देखते ही मृत घोषित कर दिया।

पति के साथ एक्टिवा पर घर जा रही थी महिला

Two vehicles collision killed the driver, the woman's death
पु‌लिस - फोटो : file photo

जबकि मोटरसाइकिल सवार सभी घायलों का इलाज जीएमसीएच-32 में चल रहा है। जिनकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक महिला के पति राकेश राय की शिकायत पर कार चाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने एक हरियाणा नंबर की कार का नंबर दिया है। नंबर की वेरिफिकेशन की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शहर में पुलिस लगातार ट्रैफिक जागरूकता अभियानों पर लाखों रुपये खर्च करती है। लेकिन धरातल पर उसका कोई फायदा होता नहीं दिखाई दे रहा। पिछले साल के मुकाबले इस साल शहर में  सड़क हादसे में यह 141वीं मौत है। 

पिछले साल के मुकाबले इस साल 12 लोग ज्यादा सड़क हादसों में मारे गए हैं। पिछले साल शहर में 31 दिसंबर तक 129 लोग हादसों में मारे गए थे। पुलिस का कहना है कि इस साल सड़क हादसों में में कमी आई है, लेकिन मरने वालों की संख्या बढ़ी है। वहीं साल खत्म होने में अभी भी पच्चीस दिन बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed