{"_id":"64bcc48f4a0e92630801acb5","slug":"two-teenage-girls-kidnapped-in-karnal-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: सामान लेने बाजार गईं दो किशोरियां घर नहीं लौटीं, परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal: सामान लेने बाजार गईं दो किशोरियां घर नहीं लौटीं, परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 23 Jul 2023 11:44 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:44 AM IST
सार
परिजनों ने अज्ञात लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया है। घरौंडा थाना पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद किशोरियों की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक पुलिस को किशोरियों का कोई सुराग तक नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल के घरौंडा थाना क्षेत्र में अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों ने दो किशोरी के अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया है। उधर, पुलिस ने भी केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। किशोरी और अपहरणकर्ताओं की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को किशोरियों का कोई सुराग तक नहीं मिल सका।
विज्ञापन
बिहार निवासी परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से परिवार के साथ घरौंडा में रह रहा है। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके परिवार में एक लड़का और एक लड़की है। इनमें एक 14 साल की है और कक्षा पांच में पढ़ती है। पड़ोस में नेपाल का परिवार रहता है। पड़ोसियों की भी 14 साल की बेटी है। 21 जुलाई को उसकी और पड़ोसी की बेटी सामान लेने बाजार गई थी।
विज्ञापन
मगर दोनों बेटियां वापस नहीं आई। परिजनों ने बेटियों की काफी तलाश की मगर उनका कोई सुराग तक नहीं लग सका। आसपास के लोगों से भी परिजनों ने पूछताछ की। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया है। घरौंडा थाना पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद किशोरियों की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक पुलिस को किशोरियों का कोई सुराग तक नहीं मिल सका है।
विज्ञापन