फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two sanskrit teachers couple got government job with fraudulent

दंपति ने नौकरी के लिए किया शर्मनाक काम

Sun, 27 Sep 2015 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Sun, 27 Sep 2015 08:33 AM IST
विज्ञापन
two sanskrit teachers couple got government job with fraudulent

दंपति ने नौकरी पाने के लिए इतना शर्मनाक काम किया, जानेंगे तो आप भी शर्मसार हो जाएंगे। दरअसल शिक्षा विभाग में दो संस्कृत अध्यापकों के भी फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


दोनों रिश्ते में पति-पत्नी हैं और उन्होंने 1998 में दो माह के अंदर जिले सरकारी स्कूलों में संस्कृत अध्यापक के पद पर ज्वाइन किया था। पति ने तो ओटी भी जनरल कोटे से की थी और इस दौरान एससी कोटे के सारे फंड लिए थे।
विज्ञापन


जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है और चार्जशीट निदेशालय को भेज वैट करने की मांग की है। जिसके बाद शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने राजकीय सीसे स्कूल छाजपुर में तैनात संस्कृत अध्यापक तेजबीर सिंह व राजकीय सीसे स्कूल खोतपुरा में तैनात संस्कृत अध्यापिका पूनम रानी को सस्पेंड कर दिया है।

डीईईओ ने दोनों की चार्जशीट को हाल ही में निदेशालय को भेजा है और वैट करने की मांग की है। डीईईओ द्वारा 43 जेबीटी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराने के बाद दोनों संस्कृत अध्यापकों की कारगुजारी भी सबके सामने आ गई।

दोनों ने दो माह के अंदर किया था ज्वाइन
जिला मौलिक शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के अनुसार तेजबीर व पूनम रानी पति-पत्नी हैं और दोनों ने 1998 में दो माह के अंतराल में जिले में संस्कृत अध्यापक के पद पर ज्वाइन किया था। तेजबीर ने राजकीय सीसे स्कूल बड़ौली में 24 जुलाई 1998 व पूनम रानी ने 21 मई 1998 को ज्वाइन किया था।

आरटीआई से हुआ पत‌ि पत्नी की करतूत का खुलासा

two sanskrit teachers couple got government job with fraudulent

टेकराम दहिया ने तेजबीर सिंह व पूनम रानी की नियुक्ति पर शक हुआ और उन्होंने आरटीआई लगा दी। जिसमें पूरा मामला साफ होता चला गया। टेकराम दहिया के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की भी आंखें खुली की खुली रह गईं।

इस मामले की एससीईआरटी गुड़गांव के निदेशक द्वारा जांच की गई। जिसमें संस्कृत अध्यापक तेजबीर का डाईट बीसवां मील सोनीपत से ओटी का कोर्स करना पाया गया। तेजबीर ने यहां पर एससी कोटे के तहत दाखिला लिया था और दो साल तक कोटे की सभी योजनाओं का लाभ लिया। जबकि तेजबीर सिंह सामान्य वर्ग का था।

न तो चयन आयोग व न ही निदेशालय की सूची में नाम

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 1998 में संस्कृत अध्यापकों की नियुक्ति की गई थी और आयोग की सूची को निदेशालय ने जारी कर दिया था। तेजबीर ने मेरिट सूची छह व पूनम रानी ने तीन नंबर पर आना बताया था। उनको इसके आधार पर ज्वाइन करा दिया गया।

विभागीय जांच में सामने आया कि मेरिट लिस्ट में तीन व छह नंबर किसी अन्य अभ्यर्थी का नाम था और न तो आयोग व न ही निदेशालय की सूची में उनका नाम दिया गया था। जांच अधिकारी भी इस मामले को जानकर चिंतित है।

शिक्षा निदेशालय द्वारा संस्कृत अध्यापकों की मेरिट सूची 10 अप्रैल 1998 को जारी की गई थी। शिक्षा विभाग द्वारा तेजबीर को छह व पूनम को 24 अगस्त को सस्पेंड कर दिया। विभाग ने अब दोनों को वैट करने को लिखा है।

संतोष ग्रोवर, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत ने बताया ‌कि जिले के दो स्कूलों में दो संस्कृत अध्यापकों ने फर्जी तरीके से ज्वाइन करना पाया गया है। उन दोनों को गत माह ही सस्पेंड कर दिया है और अब निदेशालय को दोनों की चार्जशीट भेजकर वैट करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed