{"_id":"651a9272eb93798d5f028c75","slug":"two-robbers-looted-lakhs-of-rupees-from-nri-out-for-morning-walk-in-kapurthala-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: सैर पर निकले एनआरआई से लाखों की लूट, आईफोन 14 प्रो और राडो की घड़ी ले गए लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala: सैर पर निकले एनआरआई से लाखों की लूट, आईफोन 14 प्रो और राडो की घड़ी ले गए लुटेरे
Mon, 02 Oct 2023 03:20 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 02 Oct 2023 03:20 PM IST
सार
नॉर्वे से आए एनआरआई सुरेश पाल शर्मा वासी गांव पत्तड़ कलां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह लगभग 5:30 बजे कांजली रोड पर सैर कर रहा था। जब वह पुलिस लाइन के नजदीक गैस एजेंसी गोदाम से थोड़ा आगे पहुंचा तो पीछे से आए दो बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
पीड़ित एनआरआई
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला में सुबह सैर पर निकले एक एनआरआई से दो बाइक सवार नकाबपोश लुटेरे लाखों की लूट करके फरार हो गए। घटना पुलिस लाइन से महज कुछ ही दूरी पर ही हुई।
पीड़ित एनआरआई के अनुसार लुटेरों ने उससे धमकाकर आईफोन 14 प्रो मोबाइल, राडो घड़ी और 15 तोले सोने के गहने लूटे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना अर्बन स्टेट पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई शिंदरपाल ने इसकी पुष्टि की है।
नॉर्वे से आए एनआरआई सुरेश पाल शर्मा वासी गांव पत्तड़ कलां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह लगभग 5:30 बजे कांजली रोड पर सैर कर रहा था। जब वह पुलिस लाइन के नजदीक गैस एजेंसी गोदाम से थोड़ा आगे पहुंचा तो पीछे से आए दो बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने उसे रोका और धमकाकर उससे आईफोन 14 प्रो मोबाइल, एक एक तोले की दो अंगूठियां, आठ तोले की सोने की चैन, पांच तोले का कड़ा और राडो की घड़ी छीन ली। लुटेरे कांजली की तरफ फरार हो गए।
सिटी थाना के जांच अधिकारी एएसआई शिंदरपाल ने बताया कि पीड़ित सुरेश पाल शर्मा की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।