फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people killed in Karnal of Haryana

हरियाणा: पड़ोसियों से बेटा बोला- पापा जग नहीं रहे हैं, घर जाकर देखा तो मिली दो लाशें

Sun, 18 Oct 2020 01:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 18 Oct 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Two people killed in Karnal of Haryana
मौके पर मौजूद पुलिसबल। - फोटो : अमर उजाला

घोघड़ीपुर फ्लाईओवर के समीप आनंद विहार गली नंबर-2 में मौसा और साली के लड़के की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गयी। आशंका जतायी जा रही है कि हत्या की वारदात को पहले ही अंजाम दिया गया है। कारण कि दो दिनों से घर में कोई हलचल नहीं थी, जबकि इस दौरान मृतक का बेटा अंदर ही था। रविवार की सुबह घर से बाहर निकलकर उसने की पड़ोसियों को जानकारी दी। जब लोगों ने घर में झांका तो दोनों खून से लथपथ थे। सूचना पर पहुंची पुलिस बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार 55 वर्षीय जोगिंदर अपने बेटे 30 वर्षीय संजय के साथ आनंद विहार गली नंबर-2 में रहता था। एक सप्ताह पहले जोगिंदर की साली का लड़का अरुण-30 भी देहरादून से उनके साथ रहने आ गया था। पड़ोसियों का कहना है कि तीनों शराब पीने के आदी थे और अन्य लोगों का भी इनके घर आना जाना लगा रहता था लेकिन पिछले दो दिनों से इनके घर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। 
विज्ञापन


सिर्फ संजय ही घर के अंदर था। रविवार सुबह संजय घर से बाहर निकला और उसने कहा कि उसके पिता को चोट लगी है वो उठ नहीं रहे हैं। जब पड़ोसियों ने घर के अंदर झांका तो उनके होश उड़ गये। घर में खून देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर देखा तो जोगिंदर और उसकी साली का लड़का अरुण लहूलुहान अवस्था में कमरे के अंदर पड़े थे। उनकी तेजधार हथियार से हत्या की हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदेशा लगाया जा रहा है कि हत्या एक दिन पहले ही की गयी है। डबल मर्डर की सूचना पर एसपी गंगाराम पूनिया भी मौके पर पहुंचे। साथ ही एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किये। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया और मृतक के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

आनंद विहार में एक घर के अंदर मौसा और उसकी साली के लड़के की हत्या कर दी गई है। मृतक का बेटा भी घर के अंदर ही था। फिलहाल मृतक के बेटे से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed