{"_id":"5ceea337bdec22078b293904","slug":"two-people-injured-and-one-died-in-collapse-of-cold-storage-building-in-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में कोल्ड स्टोरेज की इमारत गिरने से तीन मजदूर दबे, एक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंबाला में कोल्ड स्टोरेज की इमारत गिरने से तीन मजदूर दबे, एक की मौत, दो गंभीर
Thu, 30 May 2019 12:43 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 30 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला के गीता नगरी में काले पुल के नजदीक बुधवार सुबह करीब चार बजे एक कोल्ड स्टोरेज की इमारत गिर गई। हादसे में वहां सो रहे पांच मजदूर दब गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि को दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान मजदूर सुरक्षित बाहर निकल आए। घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
गीता नगरी में काले पुल के नजदीक शंकर पुरी कोल्ड स्टोरेज है। स्टोर मालिक नरेश कुमार ने बताया कि बिल्डिंग पुरानी है। इसके एक हिस्से में कुछ दिन पूर्व दरार आ गई थी।
विज्ञापन
इस कारण उन्होंने मामले की जानकारी पास ही स्थित गोपी मिक्सी फैक्ट्री में जाकर दी थी कि उनके कोल्ड स्टोर के पास जो क्वार्टर बने हैं। वहां किसी को रहने न दिया जाए, क्योंकि उनकी बिल्डिंग में दरार है। नरेश कुमार ने कहा कि इस संबंध में स्थानीय पुलिस थाने में 25 मई को डीडीआर दर्ज करवा दी थी।
विज्ञापन
हादसे के समय सो रहे थे मजदूर
कोल्ड स्टोर के मालिक नरेश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब चार बजे हादसे के समय जब पास के क्वार्टर में पांच लोग सो रहे थे। उस वक्त बिल्डिंग का हिस्सा क्वार्टर पर जा गिरा, जिस कारण वहां मौजूद हिमाचल के ऊना निवासी जगतार सिंह (70) की मौत हो गई।
वहीं करीब 30 वर्षीय दार्जिलिंग निवासी अजय और विजय की गंभीर हालत के चलते उन्हें पीजीआई में रेफर कर दिया गया। इस दौरान वहां मौजूद जगतार सिंह की पत्नी स्वर्ण कौर व एक अन्य व्यक्ति संतोष कुमार सुरक्षित बच निकले। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने वहां रेस्कयू ऑपरेशन चलाया गया।
सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंच गए थे। हादसे में एक की मौत हो चुकी है और दो को रेफर कर दिया गया है। धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रहे है। - सुभाष, इंचार्ज, चौकी बलदेव नगर।