फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two People Including Student Crushed by Truck at Rewari

रेवाड़ी: ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, 12वीं के छात्र और एक वैद्य की मौत

Wed, 02 Sep 2020 04:16 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, रेवाड़ी
अमर उजाला, रेवाड़ी Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 02 Sep 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
Two People Including Student Crushed by Truck at Rewari
हादसे में मारे गए लोगों के शव - फोटो : अमर उजाला
रेवाड़ी के गांव परखोतमपुर के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक छात्र सहित दो लोगों को कुचल दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नानी को दवा दिलवाने के बाद छात्र वैघ को वापस घर छोड़ने राठीवास जा रहा था।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, गांव नांगलिया रणमौख निवासी करीब 18 वर्षीय लालसिंह के भालकी माजरा में ननिहाल है। वहां उसकी नानी बीमारी थी इसलिए राठीवास निवासी करीब 45 वर्षीय वैघ बीरसिंह से दवा दिलवाने के बाद बाइक पर सवार होकर वापस जा रहा था। गांव परखोतमपुर के समीप सामने से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक व उस पर सवार दोनों लोगों के चिथड़े उठ गए। सूचना के बाद जाटूसाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बतादें कि मृतक लालसिंह कक्षा 12वीं का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed