फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people entered the Army Cantt area in Pathankot with the intention of theft

Pathankot: चोरी की नीयत से आर्मी कैंट इलाके में घुसे दो युवक, संतरी ने दी चेतावनी, नहीं मानने पर मारी गोली

Tue, 06 Feb 2024 06:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Feb 2024 06:09 PM IST
विज्ञापन
Two people entered the Army Cantt area in Pathankot with the intention of theft
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

पठानकोट में चोरों के हौंसले बुलंद हैं। बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला थाना सुजानपुर के अंतर्गत आर्मी एरिया का है। यहां दो युवक चोरी की नीयत से आर्मी एरिया में घुसे। थाना सुजानपुर के प्रभारी अमोलक सिंह ने बताया कि सुजानपुर के गांव मुद्दे में आर्मी एरिया स्थित कबाड़ डिपो में दो युवक चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशश करने लगे। इस दौरान आर्मी एरिया में डयूटी पर तैनात संतरी ने दोनों को चेतावनी दी और भागने को कहा। मगर दोनों अपनी हरकत से बाज नहीं आए। 

विज्ञापन


इसके बाद संतरी ने गुज्जर परिवार से संबंधित मोहम्मद हुसैन निवासी गांव मुद्दे की टांग में गोली मार दी। वहीं, उसके साथी मुश्ताक अली उर्फ सन्नी को सेना ने पकड़ लिया। पुलिस ने सेना में तैनात संतरी के बयान पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल मुश्ताक को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालात में थोड़ा सुधार है। वहीं, पठानकोट की बसंत कालोनी में भी एक चोरी की वारदात सामने आई है। 
विज्ञापन


पीड़ित अमनदीप ने बताया कि सुबह आठ बजे फोन आया है कि आपके घर के ताले टूटे हैं। उन्होंने कहा कि जब घर पहुंचे तो देखा कि घर से चांदी और 25 हजार रुपये की नकदी गायब थी। उन्होंने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed