{"_id":"5c07de37bdec2241b62883fe","slug":"two-people-died-in-road-accidents-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में एएसआई की सड़क हादसे में मौत, फिरोजपुर में साइकिल सवार ने गंवाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोगा में एएसआई की सड़क हादसे में मौत, फिरोजपुर में साइकिल सवार ने गंवाई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा ( पंजाब)
Updated Wed, 05 Dec 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग सड़क हादसों में एक एएसआई समेत दो लोगों की मौत हो गई है। मोगा में धर्मकोट रोड पर गांव जलालाबाद पूर्वी में मंगलवार देर रात करीब 9.30 बजे हुए सड़क हादसे में एएसआई की मौत हो गई। मृतक एएसआई मोगा थाना सिटी में तैनात था और ड्यूटी के बाद अपनी कार से धर्मकोट जा रहा था। जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि मृतक एएसआई गुरजीत सिंह के रिश्तेदार गुरविंदर सिंह निवासी फिरोजवाल बाडा के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मोगा थाना सिटी में तैनात एएसआई गुरजीत सिंह निवासी चुघ्घा बस्ती, धर्मकोट ड्यूटी बाद रात 9.30 बजे के करीब अपनी कार से घर जा रहा था। गांव जलालाबाद पूर्वी के पास मृतक एएसआई गुरजीत सिंह की कार को ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया और उसको स्थानीय निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां बुधवार सुबह उसने दम तोड़ गया।
विज्ञापन
कार ने मारी साइकिलसवार को टक्कर, मौत
वहीं फिरोजपुर के थाना घल्लखुर्द के अंतर्गत मुदकी में बुधवार को कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने बुधवार को मृतक के बेटे के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूरज कुमार निवासी वार्ड नंबर-2 मुदकी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पिता फेम कुमार (50) साइकिल से कहीं जा रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही वह मुदकी रोड पर पहुंचे तब कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में फेम कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया जहां उनकी मौत हो गई। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने कार चालक लवप्रीत सिंह वासी कोटला मेहर सिंह थाना वाघा पुराना जिला मोगा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।