फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people died in road accident in abohar of Punjab

अबोहर में हादसा: नींबू से लदा अनियंत्रित कैंटर पेड़ से टकराया, मालिक समेत दो लोगों की मौत

Fri, 11 Jun 2021 10:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Jun 2021 10:01 PM IST
सार

पंजाब के अबोहर में राजस्थान से नींबू लादकर जालंधर जा रहा कैंटर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस दर्दनाक हादसे में कैंटर मालिक समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों करीब 20 साल से कैंटर चला रहे थे। एक मृतक पलविंदर के बड़े भाई की एक साल पहले सड़क हादसे में जान चली गई थी। अब उसके परिवार में दिव्यांग बेटा और बुजुर्ग मां बची है।  

विज्ञापन
Two people died in road accident in abohar of Punjab
परिजनों के बयान दर्ज करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अबोहर-श्रीगंगानगर रोड पर स्थित गांव मौजगढ़ के नजदीक गुरुवार देर रात्रि को नींबू से लदा एक कैंटर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में कैंटर सवार दो लोगों की मौत हो गई। थाना खुईयां सरवर पुलिस ने दोनों शवों को सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में मारे गए एक युवक के भाई की पहले ही सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है और उसका बेटा भी दिव्यांग है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार गुरदासपुर के गांव कसजी निवासी बलराज (40) पुत्र दलीप कुमार और कैंटर मालिक गांव भूबिंया निवासी पलविंदर सिंह (35) पुत्र महेंद्र सिंह गुरुवार देर रात कैंटर में नींबू लादकर राजस्थान से जालंधर जा रहे थे। जब उनका कैंटर गांव मौजगढ़ के निकट पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। थाना खुईयां सरवर की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। सरकारी अस्पताल में मौजूद बलराज के ममेरे भाई सर्बजीत सिंह व पलविंदर सिंह की माता कश्मीर कौर ने बताया कि यह दोनों पिछले 20 वर्षों से कैंटर चला रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पलविंदर के बड़े भाई की भी एक वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। जबकि उसका पोता दिव्यांग है। उसके दोनों बेटों की मौत होने से अब हम लोगों का पालन-पोषण करने वाला कोई नहीं बचा। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed