फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people died in a road accident in Patiala

Patiala News: तेज रफ्तार एसयूवी ने जूस बेचने वाले समेत दो को कुचला, एक अन्य युवक गंभीर घायल

Wed, 07 Jun 2023 01:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Jun 2023 01:21 AM IST
सार

हादसे में जूस पी रहे गुरविंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि बाकी दो गंभीर घायल हो गए। तुरंत उन्हें पातड़ां के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां सुखविंदर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Two people died in a road accident in Patiala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली-संगरूर राष्ट्रीय मार्ग पर गांव खासपुर के नजदीक एक तेज रफ्तार एसयूवी ने जूस बेचने वाले युवक समेत दो को कुचल दिया। इससे दोनों की मौत हो गई, जबकि हादसे में एक अन्य युवक घायल हो गया। थाना पातड़ां पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जो वारदात के बाद मौके पर अपनी क्षतिग्रस्त कार को छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि साहिब सिंह निवासी खासपुर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई सुखविंदर सिंह (42) गाड़ी पर केबिन बनाकर जूस बेचने का काम करता है। सोमवार देर रात अपनी गाड़ी समेत गांव खासपुर के नजदीक खड़ा था। उस समय उसके पास जूस पीने के लिए गुरविंदर सिंह (28) निवासी जैखर और जगदीप सिंह निवासी वार्ड नंबर पांच अपनी-अपनी बाइक के साथ खड़े थे। इसी बीच पातड़ां साइड से ओवरब्रिज को पार करके आई एक तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में जूस बेचने वाले समेत तीनों युवक आ गए।
विज्ञापन


हादसे में जूस पी रहे गुरविंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि बाकी दो गंभीर घायल हो गए। तुरंत उन्हें पातड़ां के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां सुखविंदर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही सुखविंदर सिंह की मौत हो गई। उधर, जगदीप सिंह की हालत में सुधार है। पुलिस के मुताबिक एसयूवी को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाना में सड़क हादसे में युवक की मौत

समाना में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। थाना सिटी समाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ईश्वर दास निवासी अग्रसेन कॉलोनी की ओर से पुलिस को दिए बयान के मुताबिक उसका भाई सुरिंदर कुमार किसी काम के लिए घर से गया था, लेकिन वापस नहीं आया। इसी बीच पता लगा कि किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed