{"_id":"57dc0baa4f1c1b5e48d474cf","slug":"two-people-died-due-to-poisonic-gas-in-severage-in-ludhiana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लुधियानाः सीवरेज की सफाई करने उतरे थे, गैस चढ़ने से दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुधियानाः सीवरेज की सफाई करने उतरे थे, गैस चढ़ने से दो लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sat, 17 Sep 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
सीवरेज में जहरीली गैस चढ़ने से मारे लोगों के परिजन विलाप करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवरेज की सफाई करते समय गैस चढ़ने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों नगर निगम के कर्मचारी थे। घटना लुधियाना की है। मिलरगंज के मोहल्ला निरंकारी की गली में सीवरेज की सफाई करते समय शुक्रवार दोपहर को एक सीवरमैन को गैस चढ़ गई। वह बेहोश होकर सीवर में ही गिर गया। जब उसे बचाने के लिए दूसरा सीवरमैन अंदर गया तो उसे भी गैस चढ़ गई। दोनों की सीवरेज में ही मौत हो गई।
घटना का पता उस समय चला जब दोनों के साथी उन्हें देखने के लिए आए। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन दो और चौकी मिलरगंज की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद दोनों मुलाजिमों के शव सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। दोनों मृतकों की पहचान ढंढारी कलां के रहने वाले सोनू (27) और मॉडल टाउन के रहने वाले मेहरचंद (40) के रुप में हुई है।
पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, जबकि दोनों मृतकों के परिजन जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करवाने की बात कर रहे है।

दूसरा पहले को बचाने के चक्कर में मौत का ग्रास बना
सीवरेज में जहरीली गैस चढ़ने से मरे दो लोग
- फोटो : अमर उजाला
सोनू और मेहर चंद नगर निगम में पक्के सफाई कर्मचारी थे। कुछ दिनों से उनकी ड्यूटी मिलरगंज इलाके में लगी हुई थी। शुक्रवार की दोपहर को दोनों लोग अपनी टीम के साथ सीवरेज की सफाई कर रहे थे। दोनों निरंकारी गली में सीवरेज की सफाई कर रहे थे। पहले सोनू सीवरेज में सफाई करने के लिए उतरा। उसे गैस चढ़ गई और वह बेहोश होकर सीवरेज में ही गिर गया।
मेहर ने उसे गिरता देखा तो वह उसे बचाने के लिए सीवरेज में उतर गया। उसे भी जहरीली गैस चढ़ गई और वह भी बेहोश होकर सीवरेज में ही गिर गया। काफी समय तक कोई नहीं आया। जब उनके साथी मुलाजिम उन्हें देखने के लिए आए तो दोनों अंदर गिरे हुए थे। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के आने से पहले ही लोगों ने दोनों को बाहर निकाल लिया था। जब तक दोनों को अस्पताल पहुंचाया जाता, दोनों की मौत हो गई थी। जांच अधिकारी ओंकार सिंह ने कहा कि पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिए हैं। अभी दोनों मृतकों के परिजन कार्रवाई करवाने की मांग कर रहे है। उनके बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।