{"_id":"592aeb824f1c1bf014bdac1f","slug":"two-people-arrest-for-supply-heroine-chandigarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के कार्ड बनाने की आड़ में करते थे हेरोइन की सप्लाई, 2 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के कार्ड बनाने की आड़ में करते थे हेरोइन की सप्लाई, 2 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 29 May 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के कार्ड बनाने की आड़ में नशा सप्लाई करने वाले आरोपी को उसके साथ सहित पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर 99 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ और दोनों आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी की पहचान सेक्टर-7 सी स्थित हाउस नंबर-1566 निवासी 50 वर्षीय दीपक शर्मा के रूप में हुई। जबकि गिरफ्तार किए गए साथी की पहचान सेक्टर-35 निवासी 53 वर्षीय अजय अग्रवाल के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपियों का अपना शादी के कार्ड बनाने का व्यापार है। पुलिस को सूत्रों से सूचना मिली कि कार्ड की आड़ में आरोपी हेरोइन सप्लाई का काम करते है। जिसके बाद पुलिस ने सेक्टर-26 स्थित बटर फ्लाई पार्क के पास से काबू कर लिया। आरोपियों की तलाशी के दौरान 99 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ।