फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two nigerian students arrested, cross border to go to pakistan

इंडो-पाक बॉर्डर क्रॉस करते दो नाइजीरियन गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2015 08:20 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, अमृतसर,फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, अमृतसर,फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sat, 08 Aug 2015 08:20 AM IST
विज्ञापन
two nigerian students arrested, cross border to go to pakistan

बीएसएफ ने अवैध तरीके से दोऊके सीमा पार करते दो नाईजीरियन विद्यार्थियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सैनी जैमईलो और इमारन कबीर निवासी नाईजीरिया के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों 2014 में स्टडी वीजा पर दिल्ली पढ़ने आए थे।

विज्ञापन


सैनी जैमईलो कर्नाटक की ओपन यूनिवर्सिटी से बीएससी फाइनल ईयर कर रहा है जबकि इमारन कबीर आईटी का विद्यार्थी है। दोनों को दोऊके सीमा पर शुक्रवार सुबह साढे़ छह बजे सीमा पार कर पाक जाने की कोशिश करते समय पकड़ा गया।
विज्ञापन


डीआईजी बार्डर जोन एमएफ फारुकी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके पास पैसे खत्म हो गए थे। इसलिए वह सीमा लांघ कर पाकिस्तान के इस्लामाबाद जाना चाह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

पैसे खत्म होने के बाद सारी रात पार्किंग में गुजारी

two nigerian students arrested, cross border to go to pakistan

गिरफ्तार छात्रों ने बताया कि वह दिल्ली से किराए पर स्विफ्ट डिजाइर कार लेकर आए थे। उनके पैसे खत्म हो गए और सारी रात उन्होंने पार्किंग में गुजारी।

उसके बाद उन्होंने बार्डर पार कर पाकिस्तान के इस्लामाबाद जाने की योजना बनाई लेकिन उससे पहले ही बीएसएफ ने उन्हें गिरफतार कर लिया। आईसीपी सेंटर में इमीग्रेशन विभाग ने भी उनसे लंबी पूछताछ की, जिसके बाद इन्हें घरिंड़ा पुलिस के हवाले कर दिया जहां पर इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कुछ दिनों में अमृतसर के पास सीमांत क्षेत्रों में संदिग्ध कार्रवाई बढ़ी है। पिछले शनिवार को बीएसएफ ने सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया था। मंगलवार रात को बीएसएफ द्वारा तमिलनाडु निवासी संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed