फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two more accused arrested in robbery case from property dealer in Mohali

Derabassi News: प्रॉपर्टी डीलर से एक करोड़ की लूट में दो और काबू, 68 लाख रुपये भी बरामद

Mon, 13 Jun 2022 09:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 Jun 2022 09:46 PM IST
सार

इस लूट के मुख्य मास्टर माइंड पहले दिन काबू किए गए रंजोध सिंह गिल और मनिंदरजीत सिंह हैं। दोनों ने लूट की योजना बनाई और इसके बाद इस लूट को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों पिछले कई दिनों से प्रॉपर्टी डीलर हरजीत सिंह नागपाल सिंह से मिल रहे थे।

विज्ञापन
Two more accused arrested in robbery case from property dealer in Mohali
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डेराबस्सी में चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर 10 जून को एक प्रॉपर्टी डीलर हरजीत सिंह नागपाल निवासी साधू नगर के दफ्तर से एक करोड़ रुपये से भरा बैग लूटने के मामले में पुलिस ने दो अन्य लुटेरों को काबू कर लिया है। इस लूट में अब तक तीन लुटेरे काबू किए जा चुके हैं और अभी दो फरार चल रहे हैं, इनके नाम का पुलिस ने खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन

 
एसएसपी मोहाली विवेकशील सोनी ने सोमवार को एक प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार दोनों लुटेरों से लूट के 68 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपियों की पहचान लूट का दूसरा मास्टर माइंड 25 वर्षीय मनिंदरजीत सिंह निवासी गांव बडाला जोहल, जिला जंडियाला गुरु अमृतसर के रूप में हुई है। जबकि तीसरे आरोपी की पहचान 22 वर्षीय सौरव शर्मा निवासी विष्णु नगर, गोहाना हरियाणा के रूप में हुई है। जबकि इस मामले में रंजोध सिंह गिल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 
विज्ञापन


ऐसे की थी लूट की वारदात 
10 जून को डेराबस्सी हरजीत सिंह नागपाल प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में चार लोग एक प्रॉपर्टी की डील के लिए पहुंचे। इनमें उनकी पुरानी पहचान वाला मनिंदरजीत सिंह भी शामिल था। जबकि तीन अज्ञात थे। वह डेढ़ घंटा दफ्तर में बैठे रहे। इसके बाद उन्होंने मौका देखकर एक प्रॉपर्टी का ब्याना देने के लिए मंगवाए गए एक करोड़ रुपये से भरा बैग पिस्तौल दिखाकर छीन लिया था और दफ्तर से बाहर आ गए थे। प्रॉपर्टी डीलर ने शोर मचाया तो बाहर खड़े तीन फल विक्रेताओं ने उन्हें घेर लिया लेकिन अपने बचाव में एक लुटेरे ने फल विक्रेता मोहम्मद साबिर पर गोली चला दी थी और वह बैग लेकर फरार हो गए थे। गंभीर घायल फल विक्रेता को पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया था और उपचार के बाद छुट्टी हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि अभी भी दो लुटेरे पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं। इनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रंजोध सिंह गिल निवासी जीरा, हाल निवासी पेंटा होम्स सोसायटी वीआईपी रोड को लूट के पहले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। उसको अदालत में पेश करके पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। 

रिमांड में पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके फ्लैट से लूट के 28 लाख रुपये बरामद किए थे। इसके अलावा बाकी के 40 लाख रुपये मनिंदरजीत सिंह निवासी जंडियाला गुरु के पास से बरामद किए थे। उन्होंने कहा कि आरोपी मनिदंरजीत सिंह को सीआईए स्टाफ और पुलिस स्टेशन हंडेसरा की पुलिस ने काबू किया है। जबकि आरोपी सौरव को थाना प्रभारी डेराबस्सी और पुलिस स्टेशन लालड़ू की टीम ने काबू किया। पुलिस ने आरोपियों से दिल्ली नंबर की एक होंडा सिटी कार बरामद कर ली है।

रंजोध सिंह गिल और मनिंदरजीत सिंह ने बनाई थी लूट की योजना
इस लूट के मुख्य मास्टर माइंड पहले दिन काबू किए गए रंजोध सिंह गिल और मनिंदरजीत सिंह हैं। दोनों ने लूट की योजना बनाई और इसके बाद इस लूट को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों पिछले कई दिनों से प्रॉपर्टी डीलर हरजीत सिंह नागपाल सिंह से मिल रहे थे। इनको इसकी भनक थी कि प्रॉपर्टी डीलर नागपाल के पास उसकी जमीन की रकम आने वाली है। इसलिए दोनों ने यह योजना बनाई।

सौरव को पहले जानते थे दोनों मास्टरमाइंड 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों मास्टर माइंड इस लूट की योजना बनाने के बाद वारदात को अंजाम देने के लिए लोगों की तलाश में थे। इस काम के लिए उन्होंने वीआईपी रोड पर एक सोसायटी में रहने वाले सौरव को तैयार किया। वह इन्हें पहले से जानता था। इसके बाद सौरव ने ही लूट के लिए अन्य दो साथी तैयार किए, जो अभी फरार हैं।

जोमैटो वाले की भूमिका संदिग्ध
पुलिस को लूट के बाद मौके से एक जोमैटो वाले की बाइक खड़ी मिली है। पुलिस को शक है कि वारदात से पहले जो चार आरोपी प्रॉपर्टी डीलर से दफ्तर में रेकी के लिए आए थे उनमें जोमैटो वाला युवक भी था। हालांकि पुलिस जांच कर रही है। अभी भी फल विक्रेता मोहम्मद साबिर पर गोली चलाने वाला और उसका एक साथी गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने अभी फरार दोनों आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक गोली चलाने वाले लुटेरे का नाम पहलवान है।
 

लूट की बाकी रकम फरार चल रहे आरोपियों के पास है। जो वारदात को अंजाम देने के बाद अपना-अपना हिस्सा लेकर अलग-अलग हो गए थे। यह जांच के बाद ही सामने आएगा कि इस वारदात में मौके पर पहुंचे चार आरोपी ही शामिल थे या उनके साथ अन्य लोग भी इस लूट का हिस्सा थे, जिनकी जांच की जा रही है। -गुरबख्शीश सिंह, डीएसपी डेराबस्सी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed