फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two miscreants set fire to businessman house for not paying extortion to Gangster goldi brar in Bathinda

बठिंडा: गैंगस्टर गोल्डी ने व्यापारी से मांगी रंगदारी, मना करने पर गुर्गों से गेट पर आग लगवाई, गोली भी चलवाई

Mon, 06 Sep 2021 07:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 06 Sep 2021 07:43 PM IST
सार

पंजाब के बठिंडा में रंगदारी न देने पर दो बदमाशों ने व्यापारी के कोठी के मुख्य गेट पर आग लगा दी। शोर मचाने पर बदमाशों ने व्यापारी पर फायरिंग भी की। घटना के बाद से ही व्यापारी का पूरा परिवार दहशत में हैं। बता दें कि बठिंडा में फ्लैक्स बोर्ड व्यापारी से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने रंगदारी मांगी थी।  

विज्ञापन
Two miscreants set fire to businessman house for not paying extortion to Gangster goldi brar in Bathinda
मुख्य गेट पर लगाई आग। - फोटो : सीसीटीवी फुटेज

विस्तार

राजस्थान की जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम पर कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने बठिंडा में फ्लैक्स बोर्ड का काम करने वाले व्यापारी से रंगदारी मांगी। रंगदारी न मिलने पर गैंगस्टर ने रविवार पांच सितंबर रात नौ बजे के करीब अपने दो गुर्गों को भेजकर व्यापारी राजिंदर मंगला की कोठी के मुख्य गेट पर पेट्रोल छिड़कवाकर आग लगवा दी। 

विज्ञापन


घटना के समय छत पर फूलों को पानी दे रहे व्यापारी पर आग लगाने वाले युवकों ने फायरिंग भी की लेकिन बदमाशों की गोली व्यापारी तक नहीं पहुंच पाई। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का पता चलते ही थाना थर्मल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और देर रात एक बजे व्यापारी राजिंदर मंगला के बयान पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और उसको जानकारी देने वाले मेयर के नजदीकी युवक चिंकी निवासी बठिंडा पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर लिया गया। 
विज्ञापन


व्यापारी राजिंदर कुमार मंगला ने बताया कि रविवार पांच सितंबर रात करीब नौ बजे जब वह अपनी कोठी की पहली मंजिल पर रखे गमलों में लगे फूलों को पानी दे रहा था। तभी मोटरसाइकिल पर दो युवक उसकी कोठी के सामने आए। मोटरसाइकिल के पीछे बैठा युवक हाथ में बोतल पकड़कर कोठी के गेट के पास आया और पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की लेकिन वह किसी तरह बच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी ने अपने बयान में कहा कि 13 अगस्त से गोल्डी बराड़ निवासी कोटकपूरा अपने आप को लारेंस बिश्नोई का साथी बताकर उससे पैसों की मांग करता आ रहा था। जब उसने रंगदारी देने से मना किया तो गोल्डी बराड़ ने उसे अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल कर धमकाना शुरू कर दिया। 

व्यापारी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसे पता चला है कि उक्त गैंगस्टर को उसके बारे में मेयर के नजदीकी युवक चिंकी ने जानकारी दी। उसने पुलिस से मांग की है कि चिंकी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाए तो पूरा सच सामने आ जाएगा। घटना के बाद मौके पर पहुंची थाना थर्मल पुलिस ने कोठी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ली। थाना थर्मल के एसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि व्यापारी राजिंदर कुमार मंगला के बयान पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और चिंकी समेत कोठी के गेट को आग लगाने पहुंचे दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों के खिलाफ आपराधिक केस दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

दहशत में व्यापारी का परिवार 
व्यापारी राजिंदर कुमार मंगला ने बताया कि जब से उक्त घटना हुई तब से उनका पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने जिला पुलिस से मांग की है कि उनकी एवं उनके परिवार की सुरक्षा की जाए और कोठी के गेट को आग लगाने वाले मोटरसाइकिल सवार युवकों समेत गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और चिंकी को गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed