{"_id":"5b44b7db4f1c1b86468b59e2","slug":"two-killed-in-overdose-of-intoxication-in-barnala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाला में नशे की ओवरडोज से दो की मौत, डीएसपी दफ्तर के पास से मिले दोनों के शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरनाला में नशे की ओवरडोज से दो की मौत, डीएसपी दफ्तर के पास से मिले दोनों के शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
Updated Wed, 11 Jul 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव महिलखुर्द के रहने वाले दो नौजवानों की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। दोनों के शव मंगलवार सुबह डीएसपी महिलकलां जसवीर सिंह के दफ्तर के पास से मिले। थाना महिलकलां के नवनियुक्त प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान जसविंदर सिंह (24) पुत्र जगराज सिंह और सुखदीप सिंह (32) पुत्र रणजीत सिंह निवासी गांव महिलखुर्द के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि शवों के पास से सिरिंज भी बरामद की गई हैं। वहीं चश्मदीदों के मुताबिक एक नौजवान की जेब में से सिरिंज मिली, जबकि दूसरे नौजवान की बाजू में सिरिंज धंसी हुई थी।
थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार यह नौजवान कल से इकट्ठे घूम रहे थे और बरनाला में भी घूमते देखे गए थे। उन्होंने बताया कि दोनों नौजवान मध्यवर्गीय किसान परिवारों से संबंधित थे जो देर रात घर नहीं लौटे थे। इसके बाद उनके परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। महिलकलां की अनाज मंडी में शराब के ठेके के कारिंदे ने डीएसपी महिलकलां जसवीर सिंह के दफ्तर के पास दोनों के गिरे होने की सूचना उनके परिजनों को दी। जब नौजवानों के परिजन मौके पर पहुंचे तब तक दोनों मौत के मुंह में जा चुके थे। परिजनों ने इसकी सूचना महिलकलां पुलिस को दी।
थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि दोनों नौजवान शादीशुदा थे। महिलकलां के समाजसेवी गुरभिंदर सिंह ने बताया कि महिलकलां क्षेत्र में नशा काफी बडे़ स्तर पर बिकता है। उन्होंने बताया कि महिलकलां में एक महीने में नशे की ओवरडोज से चार नौजवानों की मौत हो चुकी है। थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने कहा कि दोनों नौजवानों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।