फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two killed and two injured in road accident in Firozpur of Punjab

फिरोजपुर में हादसा: बाइक और बोलेरो की भिड़ंत में महिला समेत दो की मौत, दो घायलों को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज भेजा गया

Sun, 17 Apr 2022 05:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Apr 2022 05:44 PM IST
सार

दोनों घायलों को गुरुहरसहाए के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। मगर डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत देख इन्हें फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
Two killed and two injured in road accident in Firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजपुर के थाना लक्खोके बहराम के अंतर्गत गांव चक सोमिया के नजदीक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर जख्मी हैं। इन्हें स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायलों की चिंताजनक हालत देख डॉक्टरों ने फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन


उधर, थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने रविवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। गुरजंट सिंह निवासी मोहल्ला गांधी नगर, गली नंबर-चार, जिला मुक्तसर ने पुलिस को बताया कि उसकी नानी सास सुमित्रा (58), वंश निवासी माधो धियाना व वंशिका निवासी चामल सिरसा उससे मिलने आईं थीं। 
विज्ञापन


इन सभी को वापस मुक्तसर जाना था। ये लोग उसके ससुर मुख्तियार (48) से मिलने ईंट भट्ठे पर चले गए। वहां से मुख्तियार अपनी बाइक पर इन्हें बैठाकर गुरुहरसहाए की तरफ लेकर जा रहा था कि गांव चक सोमिया के पास तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मुख्तियार और सुमित्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वंश व वंशिका गंभीर रूप से जख्मी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को गुरुहरसहाए के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत देख इन्हें फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है। उधर, हादसे की जांच कर रहे थाना लक्खोके बहराम के एएसआई के मुताबिक गुरजंट के बयान पर आरोपी अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed