फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two killed and five injured in road accident in Firozpur of Punjab

फिरोजपुर में दर्दनाक हादसा: पूर्व सरपंच समेत दो लोगों की मौत, पांच लोग जख्मी, आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 20 Mar 2022 05:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Mar 2022 05:35 PM IST
सार

हादसे में सरपंच चमकौर सिंह की मौत हो गई, जबकि पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों को फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। एएसआई ने कहा कि पोस्टमार्टम के लिए शव जीरा के सरकारी अस्पताल पहुंचा दिया है।

विज्ञापन
Two killed and five injured in road accident in Firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सड़क हादसे में पूर्व सरपंच समेत दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग जख्मी हो गए हैं। सभी घायलों को फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। संबंधित थाना पुलिस ने रविवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जीरा स्थित खोसा दल सिंह पुलिस चौकी के एएसआई सुखचैन सिंह ने बताया कि गांव वाड़ा पोहवा के पूर्व सरपंच चमकौर सिंह कार में अपने साथियों के साथ जीरा से फिरोजपुर जा रहे थे। जैसे ही खोसा दल सिंह पुलिस चौकी के पास पहुंचा तभी किसी कार ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे में सरपंच चमकौर सिंह की मौत हो गई, जबकि पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों को फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। एएसआई ने कहा कि पोस्टमार्टम के लिए शव जीरा के सरकारी अस्पताल पहुंचा दिया है। उधर, पीड़ित अविनाश सिंह निवासी त्रिपाल (जलालाबाद) ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा गुरसिमरनजीत सिंह बाइक पर बाजार कामकाज से गया था। वहां से घर लौट रहा था। गांव त्रिपाल के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसके भतीजे के सिर पर गहरी चोट लगी। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उक्त हादसे की तफ्तीश कर रहे थाना अमीर खास के एएसआई सुरजीत सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अविनाश के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed