फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Jail Warden arrested in Patiala of Punjab

पटियाला में दो वार्डन गिरफ्तार, पैसे लेकर कैदियों तक मोबाइल, नशा और वर्जित सामान पहुंचाने का आरोप

Sat, 07 Mar 2020 07:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 07 Mar 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Two Jail Warden arrested in Patiala of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

नाभा की नई जिला जेल के दो वार्डनों को पुलिस ने शुक्रवार देर रात कैदियों को मोबाइल, नशे व अन्य वर्जित सामान मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपियों से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। यह दोनों वार्डन पैसों के लालच में यह काम कर रहे थे। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश करके दो दिनों का रिमांड लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों से और अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


सदर नाभा थाने के इंचार्ज जय सिंह रंधावा ने बताया कि नाभा की नई जिला जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट इंद्रजीत सिंह ने पुलिस के पास बयान दिया है कि जेल प्रशासन को शुक्रवार को एक गुप्त सूचना मिली थी कि वार्डन वरिंदर कुमार पैसे लेकर जेल के अंदर कैदियों व हवालातियों को मोबाइल फोन, नशीले पदार्थ व अन्य वर्जित चीजें मुहैया कराता है।
विज्ञापन


इस सूचना के आधार पर देर रात जब आरोपी वार्डन की तलाशी ली गई तो उसके पास से जेल के अंदर दो मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिन्हें कैदियों को देना था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके साथ इस काम में जेल का एक अन्य वार्डन तरुणदीप सिंह भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पिछले करीब 9 महीने से नाभा जेल में तैनात थे। बताया जा रहा है कि तब से ही यह दोनों आरोपी पैसे लेकर जेल के अंदर कैदियों को मोबाइल, नशा सप्लाई कर रहे थे। इस शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के अलावा अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

 

रिमांड में आरोपियों से पता किया जाएगा कि अब तक वह कितने कैदियों को मोबाइल, नशा व अन्य वर्जित सामान मुहैया करवा चुके हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि वह प्रति सप्लाई कितने पैसे लेते थे।

जेल में दो मोबाइल बरामद, 3 कैदी नामजद 
बठिंडा केंद्रीय जेल में तीन कैदियों से जेल प्रशासन ने चेकिंग के दौरान दो मोबाइल बरामद किए है। थाना कैंट पुलिस ने जेल के सहायक डिप्टी अधीक्षक मलकीत सिंह के बयान पर आरोपी राहुल सूद, अजय कुमार निवासी फरीदकोट और वीर सिंह निवासी भुच्चो के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है।

 

पुलिस को दर्ज करवाए बयान में जेल के सहायक डिप्टी अधीक्षक ने बताया कि चार एवं छह मार्च को कैदियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान दौरान कैदी राहुल सूद, अजय कुमार से एक मोबाइल और आरोपी वीर सिंह से एक मोबाइल बरामद किया गया। एएसआई राजपाल सिंह ने बताया कि केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed