{"_id":"5f91a57b68941c26ef0a9e91","slug":"two-friends-murdered-30-year-old-person-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना : शराब पी रहे तीन दोस्तों में हुई कहासुनी तो दो ने मिलकर एक को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना : शराब पी रहे तीन दोस्तों में हुई कहासुनी तो दो ने मिलकर एक को मार डाला
Thu, 22 Oct 2020 09:03 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 22 Oct 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
लुधियाना के ढंढारी कलां इलाके की ईश्वर कालोनी के एक बेहड़े में रहने वाले तीन दोस्तों ने बुधवार की रात एक साथ बैठकर शराब पी। शराब पीने के दौरान कहासुनी होने पर दो दोस्तों ने मिलकर गिन्नी शर्मा (30) की तेजधार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गए। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या करने के आरोपी नंदराम और लवलीश कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के भाई मनोज शर्मा ने बताया गिन्नी शर्मा मजदूर का काम करता है। उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इसलिए वह अलग रह रहा था। बुधवार की रात गिन्नी अपने दोस्त नंदराम और लवलीश कुमार के साथ अपने कमरे में बैठे शराब पी रहा था। इस दौरान उनकी आपस में किसी बात को लेकर तकरार हो गई। इस पर नंदराम और लवलीश ने मिलकर गिन्नी से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों ने तेजधार हथियार से गिन्नी के सिर पर हमलाकर उसकी हत्या कर दी। दोनों आरोपी नशे की हालत में ही वहां से भाग गए। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर नंदराम और लवलीश कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस रिमांड में पूछताछ कर हत्या करने के कारण की जानकारी करेगी।
विज्ञापन