फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two farmers suicide due to loan problem

कर्ज ने छीनी दो जिंदगियां, एक ने फंदा लगाया तो दूसरा ट्रेन के आगे कूदा

Mon, 30 Oct 2017 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Mon, 30 Oct 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
two farmers suicide due to loan problem
farmer Suicide
कर्ज के चलते सुसाइड का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। दो और जिंदगियां कुर्बान हो गईं, एक ने फंदा लगा लिया तो दूसरा ट्रेन के आगे कूदा। मामला पंजाब के मानसा का है। कर्ज व गरीबी से परेशान एक किसान व एक मजदूर ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


किसान ने खेत में फंदा लेकर अपनी जान दे दी जबकि मजदूर ने छिंदवाड़ा एक्सप्रेस गाड़ी के नीचे आकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने वारिसों के हवाले कर दिए। गांव बुर्ज ढिलवां का किसान गुरनैब सिंह (32) पुत्र दान सिंह के सर पर सोसायटी, आढ़ती व अन्य लेनदारियों का पांच लाख रुपये का कर्ज था। वह डेढ़ किल्ले जमीन का मालिक था।
विज्ञापन


पिछले समय में उसने नरमे की फसल बीजी और अब 50 हजार प्रति किल्ला ठेके पर चार किल्ले लेकर लेकर खेती कर रहा था। उसका एक भाई फौज में है। वह भी अपने भाई की तरह कोठी डालने की इच्छा रखता था, जिस कारण किसान गुरनैब सिंह परेशानी में घिरता गया। शनिवार की रात वह घर से खेत में पानी लगाने गया और उसने वहां कोठे में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना मानसा की पुलिस ने मृतक गुरनैब सिंह की पत्नी अमनदीप कौर के बयानों पर 174 की कार्रवाई करते पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया।  वहीं, गांव खोखरकलां के मजदूर बिंद्र सिंह (48) ने छिंदवाड़ा एक्सप्रेस के नीचे आकर खुदकुशी कर ली। बिंद्र सिंह को टीबी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed